Published : Aug 18, 2020, 06:56 PM ISTUpdated : Aug 22, 2020, 10:48 AM IST
मुंबई. कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में लोग दहशत में जी रहे है। हजारों की संख्या में लोग इस वायरस की वजह से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया सरकार ने शुरू की है। हालांकि, अभी भी सेलेब्स आवश्यकता के हिसाब से ही घर से निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच बच्चन बहू यानी ऐश्वर्या राय बच्चन और सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक मजेदार किस्सा वायरल हो रहा है। बता दें कि ये किस्सा खुद रजनीकांत ने कुछ साल पहले मीडिया से बात करते हुए शेयर किया था। रजनी 69 साल के है और इस उम्र में भी वे फिल्मों में एक्टिव है। उनके पास बॉलीवुड की किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है लेकिन साउथ की फिल्मों में वे सक्रिय है। वे फिलहाल अन्नाथे नाम की फिल्म शूटिंग कर रहे हैं, जो 2021 में रिलीज होगी।
ऐश्वर्या राय कुछ दिन पहले ही कोरोना से ठीक होकर घर पहुंची है। वैसे, उनके काम की बात करें तो उन्होंने कई सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की है।
210
इन्हीं में से एक स्टार है रजनीकांत। रजनीकांत का एक ओल्ड इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस करते समय खौफ में आ गए थे। और इसकी सबसे बड़ी वजह थी उनके दोस्त अमिताभ बच्चन थे, क्योंकि ऐश्वर्या, बिग बी की बहू है और अमिताभ-रजनीकांत में गहरी दोस्ती हैं।
310
रजनीकांत ने ऐश्वर्या के साथ फिल्म 'एथिरन-द रोबोट' में काम किया था। अपने सबसे करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन की बहू होने के नाते उनके साथ रोमांटिक सीन करने में वे थोड़ा घबरा रहे थे। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था।
410
रजनीकांत ने कहा था- लोगों को उनकी सुंदरता देखने के लिए फिल्में देखनी चाहिए और उनकी डांसिंग स्किल्स भी बेहतरीन हैं। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि वह ऐश्वर्या के साथ रोमांटिक सीन करते समय काफी अजीब महससू कर रहे थे।
510
उन्होंने बताया था- मैं लव सीन्स करने में सहज नहीं था। वह एक कलाकार है, एक जन्मजात कलाकार, लेकिन मैं डर गया क्योंकि मुझे लगा कि अमित जी कहेंगे 'खबरदार रजनी'।
610
इस दौरान रजनीकांत, ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ करने में भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा था- वह सौंदर्य से भरपूर है। वह हमेशा खूबसूरत दिखती हैं। वे खुद को बहुत ही सलीके से रखती हैं।
710
रजनीकांत ने कहा था- ऐश्वर्या बिना मेकअप के ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। फिल्म में एक सीन है, जिसमें वह बिना मेकअप के नजर आती हैं।
810
बता दें कि फिल्म एथिरन 2010 में रिलीज हुई थी, जिसे एस. शंकर ने डायरेक्ट किया था। यह एथिरन फ्रेंचाइज की पहली फिल्म थी। लीड रोल में रजनी-ऐश के अलावा डैनी डेंजोगपा भी थे।
910
ऐश्वर्या राय 2007 में बच्चन परिवार के घर की बहू बनी थी। उन्होंने 14 जनवरी 2017 को सगाई की घोषणा की थी और 20 अप्रैल, 2017 को अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी थी।
1010
पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।