कौन है 65 साल की रेखा के साथ हर पल नजर आने वाली ये महिला? दिखती है ऐसी, लग चुके है ये आरोप भी

Published : Jul 01, 2020, 11:45 AM ISTUpdated : Jul 03, 2020, 09:44 AM IST

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी कई लोग रोज इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी महामारी की वजह से लोगों की मौत भी हो रही है। भारत में भी इस वायरस का असल कम नहीं हुआ है। यहां भी रोज लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। हालांकि, देश में जब लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत मिल गई है। फिर भी आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 65 साल की रेखा को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। ये खबर रेखा के साथ रहने वाले एक महिला की है, जिसका नाम फरजाना है। वे रेखा की सेक्रेटरी है और करीब 32 साल से उनके साथ है।

PREV
18
कौन है 65 साल की रेखा के साथ हर पल नजर आने वाली ये महिला? दिखती है ऐसी, लग चुके है ये आरोप भी

बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली रेखा पिछले 6 साल से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। हालांकि, वे एक दो फिल्म में कैमियो करतीं नजर आई थीं। रेखा फिल्मी पार्टी और इवेंट्स में नजर आती रहती है। और उनके साथ दिखती है फरजाना।

28

रेखा के साथ अक्सर पार्टियों, इवेंट्स, अवॉर्ड्स शो, यहां तक कि संसद में भी उनकी सेक्रेटरी फरजाना को देखा जाता है। फरजाना करीब 32 सालों से रेखा के साथ हैं। हमेशा सफेद कपड़े पहने हुए दिखने वाली फरजाना पहले हेयर स्टाइलिस्ट थीं। रेखा से मिलने के बाद फरजाना उनका पूरा कामकाज देखने लगीं।


 

38

फरजाना का पहनावा पुरुषों की तरह है। हालांकि, दोनों के संबंधों को लेकर काफी कुछ लिखा और कहा जा चुका है। राइटर मोहनदीप की बुक 'Eurekha'में इस लेडी के साथ रेखा के संबंधों के बारे में भी लिखा गया है। 

48

रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा के बेडरूम में जाने की इजाजत हर किसी को नहीं है। यहां रेखा की एक अलग ही दुनिया है। वैसे रेखा के काफी करीबी लोग इस बेडरूम में आ जा सकते हैं। फरजाना को भी यहां आने-जाने की पूरी छूट है। रेखा और फरजाना के संबंधों पर मालविका संघवी लिखती हैं, "रेखा के लिए फरजाना एकदम परफेक्ट है। फरजाना रेखा की आंख, नाक, कान और सलाहकार, मददगार की भूमिका निभाती है। रेखा उनके बिना नहीं रह सकती। 
 

58

एक किस्सा बताते हुए उन्होंने लिखा था- मैं एक बार रेखा और फरजाना के साथ कार में मुंबई के ट्रैफिक में थी। इस दौरान कार की खिड़की रेखा को परेशान करने लगी। तब रेखा ने तो कुछ नहीं किया, लेकिन हालात जब बेकाबू हो गए, तो फरजाना ने उनकी परेशानी समझी और तुरंत हमारे बीच से जाते हुए खिड़की बंद कर दी थी।

68

रेखा की जिंदगी में कई पुरुष आए और गए। ऐसा कहा जाता है कि उनके संबंध अमिताभ बच्चन से विनोद मेहरा तक से रह चुके हैं। दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ उसने सात फेरे भी लिए और कुछ ही दिनों में विधवा भी हो गई। इस दौरान उनकी परछाई बनकर रहने वाली दूसरी कोई नहीं बल्कि उनकी हेयरस्टाइलिस्ट से सेक्रेटरी बनी फरजाना ही थी। 

78

रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना को सोल सिस्टर मानती हैं। दोनों के संबंधों पर अभी तक केवल अटकलें ही लगाई जाती रही है।

88

रेखा ने अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम किया है। सुहाग, मिस्चर नटवरलाल, 'खूबसूरत', 'खून भरी मांग', 'खून और पसीना', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'उमराव जान' जैसी कई हिट फिल्मों में रेखा ने काम किया है। उनको तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वे पद्मश्री भी हैं।

Recommended Stories