मुंबई. हर साल 8 मार्च को महिला दिवस (Womens Day 2022) दुनियाभर में मनाया जाता है। एक और जहां इस दिन महिलाओं के सम्मान में प्रोग्राम्स होते है वहीं दूसरी ओर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन बधाई देने से पीछे नहीं रहते। आपको बता दें कि रियल लाइफ में ऐसी कई महिलाएं है, जिन्होंने इंसाफ और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। वहीं, इन सब्जेक्ट पर इंडस्ट्री में कई फिल्में भी बनाई है, जिनमें महिलाओं ने जुर्म के खिलाफ आवाज उठाई और अपना खौफनाक रूप सबको दिखाया। नीचे पढ़ें बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनमें हीरोइनों ने अपनों के खिलाफ या फिर इंसाफ के लिए बंदूक तक उठा ली...
आपको बता दें कि वर्तमान में ही नहीं बल्कि 50के दशक में भी बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बनी है, जिसमें महिलाओं का एक अलग ही रूप देखने को मिला। इंडस्ट्री में मदर इंडिया. दामिनी, मृत्युदंड, मॉम, द डर्टी पिक्चर, इंग्लिश विंग्लिश, पिंक, थप्पड़ जैसी कई फिल्में है, जिनमें महिलाओं ने जुर्म के खिलाफ आवाज बुलंद की।
210
माधुरी दीक्षित की फिल्म मृत्युदंड को काफी पसंज किया गया था। फिल्म में माधुरी का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला था। इसमें माधुरी समाज में महिलाओं पर हो अत्याचार को खत्म करने बंदूक तक उठा लेती है।
310
अमिताभ बच्चन , तापसी पन्नू, कीर्ति कुलकर्णी की फिल्म पिंक बात करती है महिलाओं की तरफ सेंसिटिव होने और उनके विचारों को इज्जत देने की। फिल्म में दिखाया कि कैसे खुद पर हुए अन्याय और गलत इल्जाम के खिलाफ हीरोइनें इंसाफ के लिए अदालत तक पहुंच जाती है।
410
श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश एक ऐसी महिला की कहानी है, जहां उसके बच्चे और पति उसे इंग्लिश न बोल पाने के कारण मजाक उड़ाते है। लेकिन वो इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेज में एडमिशन लेती है और सबका मुंह बंद कर देती है।
510
मीनाक्षी शेषाद्रि और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म दामिनी में रेप जैसे सेंसिटिव मुद्दे को तब उठाया था जब लोग इस पर बात भी करने से डरते थे। फिल्म में अपनी नौकरानी को इंसाफ दिलाने के लिए मीनाक्षी परिवारवालों के खिलाफ तक चली जाती है।
610
हर साल 8 मार्च को महिला दिवस (Womens Day 2022) दुनियाभर में मनाया जाता है। एक और जहां इस दिन महिलाओं के सम्मान में प्रोग्राम्स होते है वहीं दूसरी ओर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन बधाई देने से पीछे नहीं रहते।
710
तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ ऐसी औरत की कहानी है जो अपने पति के एक थप्पड़ मारने पर तलाक की अर्जी दायर कर देती है। उसका ऐसा कहना होता है कि चाहे पहली ही थप्पड़ मारा पर क्यों मारा। इसमें महिलाओं के प्रति आत्मसम्मान दिखाया गया।
810
मुंबई अंडरवर्ड, वेश्यावृत्ति और डांस बार की कड़वी सच्चाई को बयान करती फिल्म चांदनी बार काफी हिट रही थी। बार के दलदल में फंसी चांदनी कैसे अपनी कोशिशों के बाद भी उससे निकल नहीं पाती है, फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में तब्बू ने लीड रोल प्ले किया था।
910
फूलन देवी की लाइफ पर बनी फिल्म बैंडिट क्वीन में एक ऐसी औरत की है जो बाल विवाह, शारीरिक शोषण और जातिवाद से संघर्ष करते हुए आखिरकार डाकू बन जाती है। फिल्म में सीमा बिस्वास ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था।
1010
फिल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमरा, कोंकणा सेन शर्मा ने शानदार एक्टिंग की। फिल्म की कहानी है चार महिलाओं की, जो अपनी आजादी की तलाश में सोसायटी से पंगा देती हैं और अपने हक की लड़ाई जीतने में सफल भी होती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।