Womens Day पर Sonam kapoor ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, हर फोटो में दिख रही पावरफुल वुमन्स

Published : Mar 08, 2022, 04:07 PM IST

मुंबई. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2022) के रंग में पूरी दुनिया आज के दिन रंगी है। 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को महिलाएं सेलिब्रेट कर रही हैं। सभी अपनी जिंदगी में शामिल महिलाओं को इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन को नाम सिर्फ मना रहे हैं, बल्कि उनकी जिंदगी में शामिल उन तमाम महिलाओं को थैक्स कर रहे हैं जो उनके लिए अहम है। इसी में एक नाम सोनम कपूर (Sonam kapoor) का भी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर करते हुए महिला दिवस की बधाई दी है। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। आइए देखते हैं सोनम कपूर की जिंदगी में शामिल पावरफुल वुमेन्स को...

PREV
18
Womens Day पर Sonam kapoor ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, हर फोटो में दिख रही पावरफुल वुमन्स

महिला दिवस के मौके पर सोनम कपूर ने अपनी जिंदगी में मौजूद कुछ सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की जिसमें उनकी नानी से लेकर कई दोस्त और बहन शामिल हैं।

28

किसी तस्वीर में सोनम कपूर अपनी नानी की गोद में खेलती नजर आ रही हैं। तो किसी में अपनी विवाह की खुशी मनाती हुई। इस तस्वीर में नन्ही सोनम अपनी नानी की गोद में हैं। एक्ट्रेस की नानी तस्वीर में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि सोनम की नानी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 

38

वहीं, एक तस्वीर में सोनम अपनी मां सुनीता कपूर (Sunita kapoor) दादी मां, बुआ समेत कुछ खूबसूरत महिलाओं के साथ हैं।

48

सोनम कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी में मौजूद औरतों के नाम। आपने मुझे साहस सिखाया, शक्ति दी, और सबसे जरूरी चीज, ये सिखाया कि हम सब कर सकते हैं।'

58

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'जब तक ये टोली मेरी जिंदगी में है तब तक कुछ भी असंभव नहीं है।'सोनम की इस तस्वीर में उनकी बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) हैं।  रिया फिल्म प्रॉड्यूसर हैं। इसके साथ ही वो फैशन डिजाइनर भी हैं।

68

वहीं, इस तस्वीर में सोनम अपनी कजिन सिस्टर के साथ हैं। जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अशुंला समेत कई बहन है जिनसे सोनम बहुत प्यार करती हैं। 

78

सोनम साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। कुछ तस्वीरें तो उनकी शादी के फंक्शन से जुड़े हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories