दीपिका से सारा तक, ये हैं बॉलीवुड वो सेलेब्स जिन पर इस साल छाया रहा कॉन्ट्रोवर्सी का काला बादल

मुंबई. साल 2020 किसी के लिए भी अच्छा साबित नहीं हुआ। इस साल पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। कोरोना से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी अछूती नहीं रही। कई सेलेब्स ने तो अपनी जान गवां दी, वहीं कइयों ने इससे जंग भी जीती। इस महामारी के बीच कई ऐसे सेलेब्स भी रहे, जिन पर कॉन्ट्रोवर्सी के बादल छाए रहे। इस फेहरिश्त में रिया चक्रवर्ती से सैफ की बेटी सारा अली खान तक शामिल हैं। साल के आखिरी महीने में उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल कॉन्ट्रोवर्सी बटोरते दिखे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2020 11:23 AM IST

15
दीपिका से सारा तक, ये हैं बॉलीवुड वो सेलेब्स जिन पर इस साल छाया रहा कॉन्ट्रोवर्सी का काला बादल

सुशांत के साथ रिलेशनशिप और ड्रग्स केस लेकर चर्चा में रहीं सारा

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के दो महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद एक्टर के दोस्त सैमुअल उनकी रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था कि फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत को सारा से प्यार हो गया था। दोनों को अलग करना भी काफी मुश्किल था। सैमुअल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया था। इस पोस्ट के बाद इनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आईं और कहा जाने लगा था कि सुशांत के साथ बैंकॉक ट्रिप पर सारा भी थीं। इसके अलावा सारा ड्रग्स केस को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। ड्रग्स केस में उनका नाम आने के बाद NCB ने उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी के गेस्ट हाउस में भी बुलाया गया था। 

25

ड्रग्स केस में रहा दीपिका पादुकोण का नाम 

इस साल कॉन्ट्रोवर्सी में दीपिका पादुकोण भी रही हैं। मामला सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान ड्रग्स कनेक्शन से जुड़ा था। इसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा का नाम शामिल था। दीपिका के नाम ने हर किसी को खूब चौंकाया था। सुशांत की मैनेजर जया साहा की एक कथित चैट में 'डी' और 'के' नाम का जिक्र मिला था। एनसीबी के सूत्रों के हवाले से मीडिया में कहा गया था कि 'डी' का मतलब दीपिका पादुकोण था। इस चैट में जया से हैश (उच्च गुणत्ता की ड्रग्स) मंगवाने की बात कही गई थी। इससे पहले, इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई दीपिका की फिल्म 'छपाक' के लिए भी वो विवादों में रहीं। फिल्म के दिल्ली में प्रमोशन के दौरान वो जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के साथ खड़ी दिखाई दी थीं। इसके बाद उनकी फिल्म का बहिष्कार करने का आंदोलन चलाया गया था। 

35

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों का गुस्सा बॉलीवुड माफियाओं पर खूब फूटा। सुशांत सुसाइड के केस की मुख्य आरोपी मानी रही रिया चक्रवर्ती ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरी। केस की जांच के दौरान रिया और महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हुई, जो सुशांत की मौत के आस-पास के दिनों की थी। दोनों के बीच की ये चैट 8 जून की थी, जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। 

रिया ने उस चैट में महेश भट्ट को लिखा था कि 'आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।' रिया के मैसेज का महेश भट्ट ने रिप्लाई किया था कि 'अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना।' अब वह खुश होंगे। इस चैट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महेश भट्ट पर जमकर अपना गुस्सा उतारा था। 

45

मुंबई जैसा नहीं लगता है बल्कि पीओके जैसा लगता है- कंगना

कंगना रनोट इस साल काफी सुर्खियों में रही हैं। वो सुशांत सिंह सुसाइड केस को लेकर न्याय की मांग करती रही हैं। पिछले महीने वो मुंबई को पीओके बताने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में छाई रही थीं। दरअसल, पिछले दिनों उनकी महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत के साथ दिखी बहस हुई थी। सुशांत की मौत पर सवाल उठाते हुए कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं होता है। कंगना ने इस दौरान बातचीत में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से कर दी थी। इसके बाद शिवसेना सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कंगना के बयान की  जमकर आलोचना की थी। बाद में कंगना ने अपने इस बयान का एक इंटरव्यू में बचाव भी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनको गालियां दी गई थी तो उन्होंने ऐसा बयान दिया था। इसके अलावा बीएमसी ने कंगना का ऑफिस तोड़ दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और कोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाई थी। 

55

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप

एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन में अनुराग कश्यप से लंबी पूछताछ चली थी। इस पूछताछ में अनुराग ने पायल घोष के सारे आरोपों को झूठा, बेबुनियाद बताया और कहा कि ऐसा साजिशन उनका नाम खराब करने के लिए किया जा रहा है। दरअसल, पायल घोष का आरोप था कि अगस्त 2013 में अनुराग कश्यप ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos