रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों का गुस्सा बॉलीवुड माफियाओं पर खूब फूटा। सुशांत सुसाइड के केस की मुख्य आरोपी मानी रही रिया चक्रवर्ती ने इस साल काफी सुर्खियां बटोरी। केस की जांच के दौरान रिया और महेश भट्ट के बीच व्हाट्सअप चैट लीक हुई, जो सुशांत की मौत के आस-पास के दिनों की थी। दोनों के बीच की ये चैट 8 जून की थी, जिस दिन रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था।
रिया ने उस चैट में महेश भट्ट को लिखा था कि 'आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखें खोल दी। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं।' रिया के मैसेज का महेश भट्ट ने रिप्लाई किया था कि 'अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना।' अब वह खुश होंगे। इस चैट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महेश भट्ट पर जमकर अपना गुस्सा उतारा था।