इस एक्टर की वजह से गई जीनत अमान की आंख की रोशनी, एक्ट्रेस ने की दो शादियां, एक भी रास नहीं आई

Published : Nov 19, 2019, 12:34 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड की 70 के दशक की एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने करियर में सफलता के साथ-साथ कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। जीनत ने 'डॉन' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' में अपने बोल्ड सीन्स से दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ाई है। लेकिन इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती थीं। दरअसल, मंगलवार 19 नवंबर को जीनत अमान का 68वां बर्थडे है। उनक जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में हुआ था। ऐसे मौके पर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। 

PREV
15
इस एक्टर की वजह से गई जीनत अमान की आंख की रोशनी, एक्ट्रेस ने की दो शादियां, एक भी रास नहीं आई
जीनत अमान ने जिससे कभी बेहद प्यार किया उसी से ही उन्हें चोट खानी पाड़ी थी। एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर ढेरों कलाकारों के साथ रोमांस किया था लेकिन उनकी रियल लाइफ ज्यादातर तनावों से घिरी रही। दरअसल, जीनत ने 1978 में संजय खान के साथ शादी की थी लेकिन ये रिश्ता 1979 में ही टूट गया था।
25
कहा जाता है कि जीनत के पति और एक्टर संजय खान बहुत ज्यादा शॉर्ट टेम्पर्ड थे और अक्सर जीनत के साथ मारपीट किया करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स में संजय को लेकर कहा जाता है कि उनकी मारपीट की वजह से ही एक्ट्रेस की आंख की रोशनी चली गई और आज भी उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं।
35
संजय के बाद जीनत अमान ने मजहर खान के साथ शादी की थी। लेकिन एक्ट्रेस का ये रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाया और 1998 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, मजहर को लेकर कहा जाता है कि जब जीनत ने उनसे तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी तो तलाक होने से पहले ही मजहर दुनिया को अलविदा कह गए थे।
45
बता दें, जीनत अमान फिल्मों में आने से पहले ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में हिस्सा लिया करती थीं। उन्होंने साल 1970 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी।
55
जीनत ने कुछ वक्त तक मॉडलिंग की और फिर बाद में 1971 में ओ.पी राल्हन की फिल्म 'हलचल' से बाॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अमिताभ की 'डॉन' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी हिट फिल्में दी। बहरहाल, एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'पानीपत' में नजर आने वाली हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories