सैयद किरमानी
सैयद किरमानी भारतीय टीम के विकेटकीपर थे। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 234 स्टंपिंग की है। 1983 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने बल्लेबाज और विकेटकीपर इन दोनों रूप में अपना जलवा दिखाया था। फाइनल मुकाबले में वह सिर्फ 14 रन अपने नाम कर पाए थे। हालांकि, वर्ल्ड कप के बाद वह क्रिकेट से दूर हो गए थे और अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। 2016 में, उन्हें भारत में क्रिकेट के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।