जब पायल घोष ने लगाया था इरफान पठान पर आरोप, कहा- 5 साल के रिश्ते में उसने मुझे पागल बना दिया

स्पोर्ट्स डेस्क: एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों चर्चा में है। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद मामले ने नेपोटिज्म से लेकर ड्रग्स और मी टू जैसे मामलों में तेजी ला दी है। इस केस की वजह से बॉलीवुड के कई डार्क साइड्स सामने आने लगे हैं। इसी बीच अचानक एक्ट्रेस पायल घोष ने फिल्मेमकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। उन्होने अनुराग पर काफी संगीन आरोप लगाए जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस क्रम में अनुराग के समर्थन में सामने आए फिल्ममेकर आनंद कुमार ने पायल के इतिहास के बहाने मामले में क्रिकेटर इरफ़ान पठान को भी घसीट लिया। आनंद कुमार ने एक ट्वीट किया, जिसमें पायल का एक पुराना ट्वीट है, जिसमें एक्ट्रेस ने इस क्रिकेटर पर भी यौन उत्पीड़न का और प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया था। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2020 11:33 AM IST

17
जब पायल घोष ने लगाया था इरफान पठान पर आरोप, कहा- 5 साल के रिश्ते में उसने मुझे पागल बना दिया

बॉलीवुड के मी टू मुहीम में एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। 
 

27

दूसरे फिल्ममेकर आनंद कुमार अनुराग के समर्थन में उतरे तो उन्होंने इसमें क्रिकेटर इरफ़ान पठान को भी खींच लिया। उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें पायल ने इरफ़ान पठान पर भी कई साल पहले आरोप लगाए थे। 

37

आनंद कुमार ने ट्वीट में लिखा कि इस एक्ट्रेस को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का शौक है। उसने कुछ साल पहले इरफ़ान पठान पर भी ऐसा ही आरोप लगाया था। 

47

पायल घोष ने तब लिखा था कि 2011 से इरफ़ान के साथ रिलेशन में आने के बाद वो डिप्रेशन में चली गई थीं। उन्होंने लिखा था कि इरफ़ान ने उन्हें धोखा दिया था। 

57

इस इंस्टाग्राम पोस्ट को पायल ने थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया था। ऐसे में आनंद कुमार ने मुंबई पुलिस को इस पोस्ट के रिकार्ड्स मांगने को कहा है। 

67

आपको बता दें कि बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के बीच का रिश्ता काफी पुराना है। कई क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच दोस्ती की खबरें आती हैं। 

77

कई ने आपस में शादी रचा ली तो कई का हो जाता है ब्रेकअप। रिश्ता टूटने के बाद कपल एक दूसरे पर कमेंट्स कर विवाद खड़े कर देते हैं। पायल ने भी इरफ़ान से रिश्ता टूटने के बाद ऐसा ही कुछ किया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos