कोरोना वायरस के कारण कैंसिल हुए सभी मैच, देखिए छुट्टियों में क्या कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कहर के चलते अधिकतर खेल इवेंट रोक दिए गए हैं। इनमें से कुछ टूर्नामेंट बाद में खेले जा सकते हैं, जबकि कुछ मैच हमेशा के लिए ही कैंसिल कर दिए गए हैं। इस बीच सभी खिलाड़ियों को बिना मन के छुट्टियों में जाना पड़ा है। छुट्टियों के अलावा सभी खिलाड़ी अपने घरों के अंदर भी कैद हो गए हैं। आमतौर पर छुट्टियों में ये खिलाड़ी विदेशों की सैर करते नजर आते थे, पर कोरोना के कारण इन खिलाड़ियों को घर के अंदर बैठना पड़ रहा है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों ने टाइम पास करने का और खुद को फिट रखने का खुद का तरीका निकाल लिया है। कोई घर में ही वर्कआउट कर रहा है तो कोई किताबों के सहारे समय काट रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 18, 2020 1:09 PM IST

110
कोरोना वायरस के कारण कैंसिल हुए सभी मैच, देखिए छुट्टियों में क्या कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी
कोरोना के कारण घर में कैद हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी अलग अलग तरीके से अपना टाइम पास कर रहे हैं। कोई योगा का सहारा ले रहा है तो कोई किताबों के सहारे समय काट रहा है।
210
भारतीय टीम के सबसे युवा ओपनर पृथ्वी शॉ अपने सीनियर खिलाड़ी रिद्धीमान साहा के साथ जिम में पसीना बहा रहे हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
310
भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल कोरोना के खतरे के बावजूद दोस्तों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। उनके साथ ऑफ स्पिनर जयंत यादव भी शामिल हैं।
410
रोहित शर्मा ने अपने घर के अंदर ही रहने का फैसला किया है। उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपने फैंस को भी कोरोना से बचने की सलाह दी है।
510
सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं। दोनों वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को कोरोना से बचने के टिप्स दिए हैं।
610
नवदीप सैनी ने अपनी सेल्फी के साथ लिखा कि कोरोना से भी खतरनाक वायरस नेगेटिव माइंडसेट होता है।
710
मयंक अग्रवाल सख्ती के साथ सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। अग्रवाल अकेले ही बीच की सैर करते नजए आए।
810
श्रेयस अय्यर भी हार्दिक पांड्या के साथ वर्कआउट कर रहै हैं और खुद को फिट रख रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस से नमस्ते करने और सुरक्षित रहने की अपील की है।
910
टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने समय काटने के लिए किताबों का सहारा लिया है। वो अपनी बेटी के साथ भी समय बिता रहे हैं।
1010
शिखर धवन अपने बेटे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इसके अलावा वो पार्क में ही वर्कआउट कर रहे हैं और अपनी फिटनेस मेंटेन कर रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos