लॉकडाउन के बीच चहल ने खास अंदाज में भाभी को विश किया बर्थडे, बोलेः बुलाती है मगर जाने का नहीं

Published : Apr 15, 2020, 06:53 PM ISTUpdated : Apr 16, 2020, 01:07 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल लॉकडाउन के चलते लंबे समय से घर के अंदर कैद हैं। आमतौर पर साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करने वाले चहल को घर के अंदर रहना बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। वो कई बार इस बात को सभी के सामने भी रख चुके हैं। इस बीच चहल ने टीवी एक्ट्रेस अनीता रेड्डी को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अनीता और उनके पति रोहित के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में चहल अपने भाई रोहित को समझाते नजर आ रहे हैं कि बुलाती है मगर जाने का नहीं। ये लाइनें मशहूर शायर राहत इंदौरी की हैं और कुछ समय पहले ही ये लाइनें टिकटॉक में खासी पॉपुलर हुई थी। यह वीडियो भी शायद उसी समय का है, जिसे चहल ने अनीता के जन्मदिन पर शेयर किया है। 

PREV
110
लॉकडाउन के बीच चहल ने खास अंदाज में भाभी को विश किया बर्थडे, बोलेः बुलाती है मगर जाने का नहीं
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "आप अपने खास दिन में हर पल मुस्कुराती रहें, मैं अपनी दोस्ती को हमेशा संजोकर रखूंगा। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे भाभी।"
210
चहल अपने टिकटॉक वीडियो के लिए नई पहचान बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार टिकटॉक वीडियो शेयर कर रहे हैं।
310
लॉकडाउन से पहले उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ कई वीडियो बनाए थे।
410
हालांकि अब चहल अपने घर में कैद हैं और परिवार के लोगों के साथ ही वीडियो बना रहे हैं।
510
चहल क्रिकेट के मैदान पर अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
610
चहल अक्सर बल्लेबाज का दिमाग पढ़ लेते हैं और फिर उसे अपनी फिरकी के जाल में फंसाते हैं।
710
क्रिकेट में करियर बनाने से पहले चहल शतरंज के खिलाड़ी थे। गेंदबाजी के दौरान भी वो अपना दिमाग कुछ इसी तरह चलाते हैं।
810
चहल लगातार सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिनको देखकर एक यूजर ने कहा कि शायद उन्हें इसी फील्ड में करियर बनाना है।
910
लॉकडाउन का समय चहल को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और वो खुलासा कर चुके हैं कि लॉकडाउन के बाद वो जल्दी घर वापस नहीं लौटेंगे।
1010
चहल ने 12-13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। इसी वजह से उन्हें ज्यादा दिनों तक घर के अंदर रहने की आदत नहीं है।

Recommended Stories