लॉकडाउन के बीच चहल ने खास अंदाज में भाभी को विश किया बर्थडे, बोलेः बुलाती है मगर जाने का नहीं
नई दिल्ली. टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल लॉकडाउन के चलते लंबे समय से घर के अंदर कैद हैं। आमतौर पर साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करने वाले चहल को घर के अंदर रहना बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। वो कई बार इस बात को सभी के सामने भी रख चुके हैं। इस बीच चहल ने टीवी एक्ट्रेस अनीता रेड्डी को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अनीता और उनके पति रोहित के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में चहल अपने भाई रोहित को समझाते नजर आ रहे हैं कि बुलाती है मगर जाने का नहीं। ये लाइनें मशहूर शायर राहत इंदौरी की हैं और कुछ समय पहले ही ये लाइनें टिकटॉक में खासी पॉपुलर हुई थी। यह वीडियो भी शायद उसी समय का है, जिसे चहल ने अनीता के जन्मदिन पर शेयर किया है।
Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2020 1:23 PM IST / Updated: Apr 16 2020, 01:07 PM IST
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा "आप अपने खास दिन में हर पल मुस्कुराती रहें, मैं अपनी दोस्ती को हमेशा संजोकर रखूंगा। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे भाभी।"
चहल अपने टिकटॉक वीडियो के लिए नई पहचान बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वो लगातार टिकटॉक वीडियो शेयर कर रहे हैं।
लॉकडाउन से पहले उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ कई वीडियो बनाए थे।
हालांकि अब चहल अपने घर में कैद हैं और परिवार के लोगों के साथ ही वीडियो बना रहे हैं।
चहल क्रिकेट के मैदान पर अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
चहल अक्सर बल्लेबाज का दिमाग पढ़ लेते हैं और फिर उसे अपनी फिरकी के जाल में फंसाते हैं।
क्रिकेट में करियर बनाने से पहले चहल शतरंज के खिलाड़ी थे। गेंदबाजी के दौरान भी वो अपना दिमाग कुछ इसी तरह चलाते हैं।
चहल लगातार सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिनको देखकर एक यूजर ने कहा कि शायद उन्हें इसी फील्ड में करियर बनाना है।
लॉकडाउन का समय चहल को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है और वो खुलासा कर चुके हैं कि लॉकडाउन के बाद वो जल्दी घर वापस नहीं लौटेंगे।
चहल ने 12-13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। इसी वजह से उन्हें ज्यादा दिनों तक घर के अंदर रहने की आदत नहीं है।