बेटी होने के 10 दिन बाद सामने आई विरुष्का की तस्वीर, ब्लू जींस पहने पहले जैसी स्लिम दिखीं अनुष्का

स्पोर्ट्स डेस्क : हाल ही में पेरेंट्स बने विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anuskha Sharma) बेटी के जन्म के बाद पहली बार एक साथ नजर आए। दोनों को मुंबई में बांद्रा के एक क्लिनिक के बाहर देखा गया। इस दौरान दोनों ने भी थम्स अप करके फोटो क्लिक करवाई। बता दें कि इस महीने 11 जनवरी को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था, बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। अब जाकर दोनों की कुछ फोटोज समाने आई है, जिसमें दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं विरुष्का की ये तस्वीरें..

Asianet News Hindi | Published : Jan 21, 2021 11:06 AM IST

17
बेटी होने के 10 दिन बाद सामने आई विरुष्का की तस्वीर, ब्लू जींस पहने पहले जैसी स्लिम दिखीं अनुष्का

11 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया। बेटी के जन्म के 10 दिन बाद गुरुवार को दोनों बेटी को डॉक्टर को दिखाने एक क्लिनिक पर पहुंचे।

27

विरुष्का को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। ब्लू कलर की डेनिम शर्ट और जींस पहने अनुष्का पहले की तरह काफी स्लिम नजर आ रही हैं।

37

वहीं, ब्लैक कलर की शर्ट- पेंट पहने और काले रंग का चश्मा लगाए कोहली बहुत हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने मास्क से अपना चेहरा कवर करके रखा था। 

47

दोनों ने ही हाथ वेव करके फोटो क्लिक करवाई। इस दौरान दोनों बहुत खुश दिख रहे थे। हालांकि बेबी विरूष्का की झलक इस दौरान नहीं मिली। फैंस को दोनों की बेटी को देखने के लिए  अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

57

हालांकि विराट के भाई विकास कोहली ने विरुष्का की बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें बेबी के पैर नजर आ रहे थे। तस्वीर शेयर करने के साथ ही विकास ने लिखा 'खुशी की लहर...घर में परी।'

67

बता दें कि विराट और अनुष्का की बेटी का जन्म मुंबई के ही ब्रीच कैंडी अस्पताल (Mumbai's Breach Candy hospital) में हुआ था। गुरुवार को दोनों बेटी के रूटीन चैकअप के लिए बांद्रा पहुंचे थे।

77

बेटी के जन्म के पहले से ही विराट अपनी वाइफ के साथ हैं। फिलहाल वह पैटरनिटी लीव पर है, लेकिन 5 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज के लिए विराट की वापस टीम में एंट्री हुई है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos