गुलाबी सूट पहने इस तरह खिलखिलाती दिखीं अनुष्का, प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में इस इंसान के साथ बिता रही समय

Published : Nov 21, 2020, 11:12 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय इंडियन क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे (india australia series) पर है। जहां टीम फिलहाल क्वारंटाइन पीरियड में है और इस दौरान प्रैक्टिस भी कर रही है। आईपीएल के पूरे सीजन में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की प्रेंग्नेंट वाइफ उनके साथ रही, लेकिन अब वो वापस इंडिया लौट आई है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में वो अपने पापा के साथ टाइम स्पेंड कर रही है। टी टाइम पर अनुष्का (Anushka Sharma) के पापा ने उनकी एक तस्वीर भी क्लिक की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

PREV
18
गुलाबी सूट पहने इस तरह खिलखिलाती दिखीं अनुष्का, प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में इस इंसान के साथ बिता रही समय

विराट कोहली के साथ दुबई में पूरे आईपीएल सीजन रहने के बाद अब अनुष्का अपने पति से दूर हैं। जहां विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, वहीं अनुष्का इंडिया में हैं।

28

अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्रायमेस्टर में है। ऐसे में उनको ज्यादा केयर और लव की जरुरत है। लेकिन उनके पति इस समय उनके साथ नहीं है। ऐसे में अनुष्का अपने परिवार के साथ समय बिता  रही है।

38

हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। खास बात यह है कि इस फोटो को अनुष्का के पापा ने खींची है। 

48

अनुष्का ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि 'जब आपके पापा ने परफेक्ट टी टाइम कैनडिड फोटो कैप्चर की हो और आपसे उन्हें फ्रेम से क्रॉप करने के लिए कहा हो लेकिन आपने नहीं किया हो क्योंकि - बेटियां।' इसके साथ ही अनुष्का ने इसपर हार्ट और फन इमोजी लगाई है।

58

पिंक कलर का सूट पहने अनुष्का बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं, चुन्नी से वह अपना बेबी बंप भी छुपाती दिख रही है। उनकी इस तस्वीर पर अबतक लाखों लोग लाइक और कमेंट कर चुके हैं।

68

बता दें कि इससे पहले भी अनुष्का ने दिवाली पर अपनी एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा था। 

78

वहीं, विराट कोहली ने भी हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बीवी के बिना वह बिना स्त्री की हुई टी-शर्ट पहने आराम से सोफे पर पड़े हुए बिंज वॉच कर रहे थे।

88

इन तस्वीरों में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। साथ ही उनके चहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है।

Recommended Stories