Virat Kohli Birthday: अपने ही अंदाज में अनुष्का ने मनाया जन्मदिन, शेयर की हबी विराट की कुछ दिलचस्प तस्वीरें

Published : Nov 05, 2022, 11:40 AM ISTUpdated : Nov 05, 2022, 11:46 AM IST

Anushka Sharma And Virat Kohli. क्रिकेटर विराट कोहली का आज 34वां जन्मदिन है। ऐसे में विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने अपने ही अंदाज में बर्थडे विश किया है। इस मौके पर अनुष्का ने विराट कोहली की कुछ दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें पहले कभी नहीं देखी गईं हैं और अनुष्का के पर्सनल एलबम से निकली यह तस्वीरें फैंस को खूब भा रही हैं। आइए आपको दिखाते में अनुष्का ने कैसी दिलचस्प तस्वीरें शेयर की हैं...  

PREV
15
Virat Kohli Birthday: अपने ही अंदाज में अनुष्का ने मनाया जन्मदिन, शेयर की हबी विराट की कुछ दिलचस्प तस्वीरें

यह देखिए कैसी तस्वीर
इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली की वाइफ अनुष्का ने लिखा कि आज मेरे प्यार का जन्मदिन है, इसलिए हमने सबसे बेहतर एंगल वाली तस्वीरें इस पोस्ट के साथ शेयर की हैं। विराट ने भी इस तस्वीर पर दिल की इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।

25

पिकनिक वाली लाजवाब तस्वीर
अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कि यह सबसे बेहतर एंगल वाली फोटो हैं। इस फोटो में ऐसा दिख रहा है कि विराट कोहली किसी पिकनिक पर हैं और खाने-पीने का सामान हाथ में लेकर जा रहे हैं। 
 

35

सोते हुए ही ले ली यह तस्वीर
यह फोटो देखकर आप कह सकते हैं कि जैसे सोते हुए ही अनुष्का ने यह तस्वीर ली है। विराट कोहली के जन्मदिन पर उनके करोड़ों फैंस अपने-अपने अंदाज में उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से वाइफ अनुष्का ने उनका जन्मदिन मनाया वह वाकई इंट्रेस्टिंग है। विराट कोहली की कुछ दिलचस्प तस्वीरें अनुष्का ने शेयर की हैं।
 

45

बेटी वामिका के साथ हैं विराट कोहली
अनुष्का शर्मा ने यह तस्वीर शेयर की है जिसमें विराट कोहली बेटी को अपनी गोद में लेकर प्यार बरसा रहे हैं। इस फोटो पर फैंस का जमकर प्यार बरस रहा है और फैंस का कहना है कि अच्छे खिलाड़ी होने के साथ विराट कोहली अच्छे पिता भी हैं। 

55

पाकिस्तान के खिलाफ बेजोड़ पारी
टी20 विश्वकप में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है और विराट कोहली की विराट पारी के लिए वाइफ अनुष्का ने एक पोस्ट भी लिखी। पाकिस्तान के खिलाफ विषम परिस्थितियों में विराट ने 53 गेंद पर 82 नाबाद रन बनाए और भारत को मैच जिताकर ही दम लिया।

Read more Photos on

Recommended Stories