अपनी शादी में अनुष्का ने विराट की जगह राहुल नाम से करवाई थी सारी बुकिंग, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

Published : May 07, 2021, 01:38 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: 11 दिसंबर 2017 को हुई भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी आज भी लोगों के जहन में है। हर लड़की चाहती है अनुष्का की तरह वेडिंग ड्रेस पहनना और अपने दुल्हे को विराट की तरह देखना। दोनों की शादी इटली में काफी गुपचुप तरीके से हुई थी। शादी के बाद उन्होंने ही मीडिया और फैंस को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि विराट और अनुष्का के लिए अपनी शादी की खबर को छुपाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं था। ऐसे में अनुष्का ने ऐसी तरकीब निकाली जिससे किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। आइए आज आपको बताते हैं, कि दोनों की शादी का ये टॉप सीक्रेट..

PREV
16
अपनी शादी में अनुष्का ने विराट की जगह राहुल नाम से करवाई थी सारी बुकिंग, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी किसी फेरीटेल वेडिंग से कम नहीं थी। आज भी उनकी शादी के चर्चे किए जाते हैं। शादी के डेकोरेशन से लेकर दोनों की आउटफिट्स और खाना तक सालों तक सुर्खियों में रहा। जिसके लिए उन्हें काफी मेहनत भी करना पड़ा था।

26

इस जोड़े ने बहुत ही गुपचुप तरीके से अपनी शादी इटली में प्लान की। अनुष्का और विराट ने मीडिया या किसी भी सोर्स को शादी का कोई ब्योरा नहीं दिया था, केवल शादी के बाद तस्वीरें शेयर कर सभी को जानकारी दी थी।

36

रिपोर्ट्स के अनुसार, विरुष्का ने शादी की डीटेल्स लीक होने से रोकने के लिए नकली नामों का इस्तेमाल किया था। अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि केटरर से बात करने से लेकर सभी तरह की बुकिंग करने के लिए दोनों ने अपना सही नाम नहीं बताया था।

46

बाद में विराट ने खुलासा किया कि उनके लिए एक नकली नाम का यूज करना अनुष्का का आइडिया था, जो पूरी तरह सफल रहा और किसी को उनकी शादी की खबर तक नहीं हुई। बता दें कि अनुष्का ने विराट कोहली की जगह राहुल के नाम से सारी बुकिंग्स की थी।

56

शादी को सीक्रेट रखने के पीछे अनुष्का ने कहा था कि हम होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। हमारी शादी में सिर्फ 42 लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि हम नहीं चाहते थे कि हमारी शादी सेलिब्रिटी की तरह हो। हमने बहुत सादगी भरे अंदाज में शादी की थी।

66

बता दें कि शादी से पहले विराट-अनुष्का ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। आज ये कपल हंसी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहा है और इसी साल उनके घर में एक बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम वामिका हैं। 

Recommended Stories