बचपन में बहुत नॉटी थे सचिन तेंदुलकर के लाल, बेटे की इस हरकत के कारण होना पड़ा था शर्मिंदा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट में भगवान की उपाधि लेने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) 24 सितंबर को अपना 22 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस समय वह आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण के लिए मुंबई इंडियंस (mumbai indians) का हिस्सा है। हालांकि, अभी तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन फैंस उनको देखने के लिए एक्साइटेड है। अर्जुन बचपन से ही बहुत क्यूट है। आइए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़े अनोखे के किस्से.....

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2021 2:49 AM IST

110
बचपन में बहुत नॉटी थे सचिन तेंदुलकर के लाल, बेटे की इस हरकत के कारण होना पड़ा था शर्मिंदा

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। वह भारत के सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक है। 

210

8 साल की उम्र से ही उन्हें क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह एक क्रिकेटर बनने के साथ ही अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए तैयारियों में लगे रहते है और दुनिया के सबसे सफल क्रिकेटर बनना चाहते हैं।

310

अर्जुन बचपन से ही बहुत क्यूट हैं। लेकिन एक बार उनकी गंदी हरकत के चलते सचिन को मिस्टर बच्चन के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यू में सचिन ने बताया था कि वो बिग बी के साथ एक एड के लिए शूट रहे थे और उस दौरान उनका बेटा अर्जुन उनकी गोदी में बैठा हुआ था। अर्जुन मजे से बैठकर संतरा खा रहे था, जिसके बाद वो अचानक उनकी गोदी से उठा और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के कुर्ते में अपना हाथ पोछ लिया। 

410

अर्जुन की इस हरकत को देखकर सचिन और अमिताभ बच्चन भी असमंजस में पड़ गए और सचिन बिग बी के सामने शर्मिंदा भी महसूस करने लगे। हालांकि, बाद में सबने इसे बचपना समझकर भुला दिया। लेकिन अर्जुन के बचपन के इस किस्से को सचिन कभी नहीं भूलते।

510

अर्जुन अब 22 साल के हो गए है और अपने पिता की तरह ही क्रिकेट के मैदान में मेहनत करते नजर आ रहे हैं। एक समय था, जब जूनियर तेंदुलकर अपने पिता को सपोर्ट करने मैदान पर आते थे। अब वर्ल्ड कप 2011 के दौरान की उनकी इस तस्वीर को ही देख लीजिए।

610

कम ही लोग जानते है, कि क्रिकेट में आने से पहले सचिन के लाल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। दरअसल, अर्जुन अपने पिता सचिन तेंदुलकर पर 2017 में बनी बायोग्राफी सचिन अ बिलियन ड्रीम्स में अपने पिता की युवावस्था का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। 

710

अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अपने डैड सचिन तेंदुलकर से अलग एक बाएं हाथ के बल्लेबाज है, इसके साथ ही वह अच्छे फील्डर और गेंदबाज भी है। इस तरह वह एक आल राउंडर क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

810

इस साल मुंबई इंडियंस सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। कई सालों की मेहनत के बाद उन्हें आईपीएल में जगह मिली है।

910

हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने लगातार आलोचना का शिकार होने पड़ा था।  दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा था। जिसका करारा जवाब उनकी बहन सारा (Sara Tendulkar) ने दिया और  इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए सारा ने अपने भाई को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा कि, कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है। यह सिर्फ तुम्हारी है। मैं तुम पर गर्व करती हूं।

1010

हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने लगातार आलोचना का शिकार होने पड़ा था।  दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा था। जिसका करारा जवाब उनकी बहन सारा (Sara Tendulkar) ने दिया और  इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए सारा ने अपने भाई को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा कि, कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है। यह सिर्फ तुम्हारी है। मैं तुम पर गर्व करती हूं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos