आशीष नेहरा ने किया था बड़ा खुलासा: धोनी के कमरे में जब भी जाओ, तो कर सकते थे ये 2 काम

Published : Aug 24, 2020, 11:37 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास लेने के बाद से साथी खिलाड़ी भी अपनी यादों को साझा कर रहे हैं। इनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी हैं, जिन्होंने एक शो में बताया कि कोई भी माही के कमरे में जाकर वो कौन से दो काम कर सकता है, जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।  

PREV
15
आशीष नेहरा ने किया था बड़ा खुलासा:  धोनी के कमरे में जब भी जाओ, तो कर सकते थे ये 2 काम


आशीष नेहरा ने बताया कि धोनी कभी किसी सीनियर क्रिकेटर के कमरे में नहीं जाते थे। ज्यादातर समय खुद तक सीमित थे। वह खुद अपने कमरे में रहना पसंद करते थे, उनका कमरा सभी के लिए खुला रहता था।

25


आशीष नेहरा ने कहा कि लोगों को लगता है कि धोनी एक अंतर्मुखी हैं और खिलाड़ियों से ज्यादा बात नहीं करते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। मैच के बाद उनका कमरा रात में खुला रहता था। कोई भी भोजन आर्डर कर सकता था, भोजन कर सकता था और क्रिकेट पर चर्चा कर सकता था।

35


आशीष नेहरा ने कहा वह (धोनी) कोई बाहरी गॉसिप या पीठ पीछे किसी की बुराई नहीं सुनना चाहते थे। चर्चा को अभी दूसरी तरफ भटकने नहीं देते थे। यही कारण है कि माही हमेशा चाहते थे कि ड्रेसिंग रूम में मुद्दों का हल वही निकले। वहां की बातें बाहर ना जाए।

45


बताते चले कि आशीष नेहरा उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसमें एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 आईसीसी विश्व कप जीता था। उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद धोनी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम में वापसी की थी। नेहरा उस टीम के एक प्रमुख सदस्य थे, जो 2016 में ICC WT20 के सेमीफाइनल में हार गई थी।
 

55


बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में अपना करियर शुरू किया था और विराट कोहली की कप्तानी में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

Recommended Stories