ऊपर से नीचे प्लास्टिक से कवर दिखा दुबई से लौटा ये खिलाड़ी, बेटी का चेहरा देख पहचान पाए लोग

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद कई क्रिकेटर्स सिडनी रवाना हो गए। वहीं, कुछ प्लेयर्स वापस इंडिया आ गए, उन्हीं में से एक है मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन इस दौरान उन्हें कोई पहचान नहीं पाया, क्योंकि वो और उनकी पत्नी पीपीई किट पहने थे। ऊपर से नीचे तक प्लास्टिक से कवर रोहित को लोगों ने उनकी बेटी को देखकर पहचान पाए, लेकिन बेटी को मास्क और किट नहीं पहनाने को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2020 7:43 AM IST

18
ऊपर से नीचे प्लास्टिक से कवर दिखा दुबई से लौटा ये खिलाड़ी, बेटी का चेहरा देख पहचान पाए लोग

रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बनी। 10 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच में रोहित की कप्तानी में एक बार मुंबई ने अपना कौशल दिखाया और आईपीएल2020 का खिताब भी अपने नाम किया।

28

इसके बाद गुरुवार को मुंबई इंडियंस के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा मुंबई लौट आए हैं। लेकिन ये क्या एयरपोर्ट पर रोहित को पहचानने में लोगों का काफी परेशानी हुई।

38

दरअसल, कोविड 19 के चलते रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका पूरी तरह प्लास्टिक से कवर नजर आए। वहीं उनकी बेटी को देखकर लोगों को अहसास हुआ कि रोहित शर्मा वहां मौजूद हैं।

48

सोशल मीडिया पर भी तीनों की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। लेकिन ये क्या फैंस रोहित को शाब्बाशी देने की वजह लताड़ क्यों लगा रहे हैं ? 

58

दरअसल, इन फोटोज में साफ देखा जा रहा है कि रोहित और उनके साथ मौजूद सभी लोग नीले रंग की पीपीई किट पहने हुए हैं, लेकिन वो अपनी बेटी को मास्क तक नहीं लगाए है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और लिख रहे है कि बेटी की सुरक्षा की जरुरत नहीं है क्या? वहीं, एक यूजर ने लिखा कि, बच्ची क्या कोरोना फ्री है? 

68

इसके साथ ही इंडिया आने के बाद रोहित शर्मा ने एक बेहद ही खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि यूएई में बिताए 2 महीने कैसे रहे। साथ ही रोहित ने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार मैदान पर उतरना कैसा रहा।

78

बता दें कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए सिलेक्ट किए गए हैं। हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। बीसीसीआई के मुताबिक रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें कभी भी चोट लग सकती है।

88

मुंबई लौटने के बाद रोहित अब बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाएंगे, जहां वो फिटनेस टेस्ट देंगे। इसके बाद वो अपनी ट्रेनिंग जारी रखेंगे और दिसंबर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos