महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं, अब क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कह दी ये बड़ी बात

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप के बाद से ही मैदान से बाहर चल रहे हैं। लोग उनके भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े करते रहते हैं। ऐसे में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि संन्यास का फैसला धोनी को लेना है। लेकिन मैं टीम में उनकी कमी को महसूस करता हूं और मैं चाहता हूं कि वे जल्द से जल्द टीम में आ जाए। 

Asianet News Hindi | Published : May 8, 2020 2:55 PM IST / Updated: May 09 2020, 01:37 AM IST

17
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अलग-अलग चर्चाएं, अब क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कह दी ये बड़ी बात

दरअसल, कोरोना वायरस के कारण देश में इस वक्त लॉकडाउन है। सारे खेल टूर्नामेंट इस समय या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें टाल दिया गया है। एसे में खिलाड़ी इनदिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं।

27

इसी कड़ी में चाइनामैन बॉलर के नाम से प्रसिद्ध कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए धोनी के बारे में प्रतिक्रिया दी है। 

37

उन्होंने कहा कि मुझे उनकी कमी टीम में महसूस होती है। आप जब भी किसी सीनियर खिलाड़ी के साथ खेल रहे होते हो तो आपको उनकी आदत सी हो जाती है। जब वे टीम में नहीं होते तो आप उनकी मौजूदगी और उन्हें मिस करने लगते हैं। 

47

कुलदीप ने कहा कि जहां तक उनके संन्यास की बात है, यह धोनी का निर्णय है और यह उन पर ही छोड़ देना चाहिए। धोनी ठीक फॉर्म में हैं और उन्हें अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए शामिल किया जाना चाहिए।

57

साथ ही उन्होंने कहा कि एक प्रशंसक के रूप में मैं उनसे मैं प्यार करता हूँ, वे जब टीम में होते हैं तो हमारे लिए काफी चीजें आसान हो जाती हैं। 

67

बतादें कि इस समय धोनी लॉकडाउन के कारण अपने रांची स्थित घर पर हैं। वे इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम से बाहर हैं। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि अब धोनी का टीम में वापसी करना मुश्किल होता जा रहा है। 
 

77

हरभजन सिंह का तो मानना है कि धोनी शायद भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos