महीनों बाद सामने आया महेन्द्र सिंह धोनी का नया Look, मूछों का तांव देख लोग बोले- कमांडर लग रहे हो भाई

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, उसके बाद से उनका ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बीत रहा है। इस समय वह अपनी फैमिली के साथ हिमाचल की वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच उनके नए लुक की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें धोनी की मूछों का तांव एकदम कमांडर की तरह लग रहा है। धोनी के नाम से बने एक फैन पेज पर माही की कुछ फोटोज शेयर की गई। जिसमें वो हिमाचली टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई। आइए आपको भी दिखाते हैं, माही का नया लुक...

Asianet News Hindi | Published : Jun 22, 2021 2:35 AM IST / Updated: Jun 22 2021, 12:41 PM IST

17
महीनों बाद सामने आया महेन्द्र सिंह धोनी का नया Look, मूछों का तांव देख लोग बोले- कमांडर लग रहे हो भाई

फिर बदला माही का लुक
एमएस धोनी अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वे हमेशा ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। हाल ही में उनका जो नया स्टाइल सामने आया है, उसमें वह पहले से काफी चेंज नजर आ रहे हैं। इस बार उनका लुक मूछों के लिए सुर्खियों में है।

27

मूछें हों तो धोनी जैसी
अपने लेटेस्ट लुक में, 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी मूंछों और स्टाइलिश दाढ़ी के साथ बहुत ही डैशिंग लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो जंगल में आग की तरह वायरल हो गई। लाखों लोग इसपर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'वाह धोनी कमांडर की तरह शानदार लग रहे हैं। 'वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'मूंछें हों तो धोनी जैसी।'

37

बिटियां संग वायरल हुई फोटो
धोनी की बेटी जीवा के नाम से इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया हुआ है। जिसपर दोनों की एक बहुत ही प्यारी सी फोटो शेयर की है। इसमें जहां माही ब्लैक कलर की टीशर्ट और मुछों में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं, तो वहीं उनकी बेटी पापा को पकड़े हुए बहुत ही क्यूट लग रही है।

47

फैंस ने दिया स्पेशल बैट
शिमला के मोहली में एक बैट कंपनी DA स्पोर्ट्स के संचालक वीनू दीवान भी धोनी से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात में उन्होंने धोनी को 4 क्रिकेट बैट भी गिफ्ट किए। जिसपर धोनी ने अपना ऑटोग्राफ दिया।

57

कुल्लू टोपी में लगे हिमाचली
धोनी ने इस दौरान हिमाचल की ट्रेडिशनल टोपी भी पहनीं। जिसे कुल्लु टोपी भी कहा जाता है। साथ गले में गमछा डाले वह बिलकुल हिमाचली ही लग रहे हैं।

67

फैंस के साथ वायरल हुई फोटो
धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ मोहली स्थित होम स्टे व्हाइट हेवन में रुके हैं। जहां उनसे मिलने कई लोग आए। धोनी ने भी उन्हें नाराज नहीं किया और फैंस के साथ खूब फोटोज क्लिक करवाई। 

77

जल्द ही एक्शन में दिखेंगे धोनी
आईपीएल 2021 मई में स्थगित होने के बाद एमएस धोनी अपने परिवार के साथ पहले रांची और अब शिमला में है। अगली बार वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के दूसरे चरण के दौरान एक्शन में दिखाई देंगे। भारत के पूर्व कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान हैं और येलो आर्मी की कप्टैनशिप करना जारी रखेंगे। उनकी टीम इस सीजन बेहतरी फॉर्म में है और प्वाइंट्स टेबल में 7 में से 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos