धोनी की टीम के इस खिलाड़ी के लुक से इंप्रेस हुईं साक्षी, दे डाला 'खतरनाक' रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक्स के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उन्हीं में से एक है मीडियम पेसर दीपक चाहर (Deepak Chahar), जो ना सिर्फ अपनी गेंद से बल्लेबाजों को पसीने छुड़ा देते है बल्कि अपने कातिलाना लुक से कई लड़कियों के दिल पर भी राज करते हैं। अब उनके नए स्टाइल की कायल सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी भी हो गई हैं। हाल ही में दीपक ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक में कुछ फोटोज शेयर की, जिसपर साक्षी (Sakshi Dhoni) ने अपने अंदाज में ही रिएक्शन दिया। तो चलिए आपको दिखाते हैं, सीएसके के प्लेयर दीपक की ये स्टाइलिश फोटो और उसपर माही की बीवी का रिप्लाई...

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2021 2:46 AM IST / Updated: Jun 10 2021, 11:29 AM IST

16
धोनी की टीम के इस खिलाड़ी के लुक से इंप्रेस हुईं साक्षी, दे डाला 'खतरनाक' रिएक्शन

गजनी लुक में नजर आएं दीपक
दीपक चाहर ने काफी समय बाद बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने एक नया हेयरस्टाइल फ्लॉन्ट किया। उनका ये हेयरस्टाइल फेमस बॉलीवुड फिल्म गजनी के एक्टर आमीर खान से बहुत मिल रहा है।

26

बहन मालती ने क्लिक की धांसू फोटो
फोटो को देखकर ऐसा लगता है कि यह तस्वीर क्रिकेट के मैदान पर ली गई थी क्योंकि पीछे बैकग्राउंड में ग्रीन कलर की पिच नजर आ रही है। इन फोटोज को शेयर कर दीपक ने अपनी बहन मालती की शुक्रिया अदा किया और लिखा कि- 'नया लुक, आप लोगों को कौन सा पसंद है? मैं एक को सिलेक्ट नहीं कर सका इसलिए दोनों को पोस्ट किया। #newlook #गजनी #गैंगस्टर, पिक्चर क्रेडिट मालती चाहर।' बता दें कि की चाहर की बहन मालती एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फोटो पर कमेंट कर लिखा- 'आपका स्वागत है दोस्त।'

36

धोनी की बीवी ने किया ऐसा कमेंट
दीपक चाहर की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लगभग 3 लाख लोग इसपर लाइक कर चुके हैं। इसमें एमएस धोनी की पत्नि साक्षी भी शामिल है, जिन्होंने उनकी फोटो पर कमेंट कर लिखा- 'खतरनाक लुक दीपक' (Fierce look Deepak !)। इसके साथ उन्होंने एक हॉट साइन वाली इमोजी भी बनाई है। 

46

सोशल मीडिया स्टार हैं चाहर ब्रदर्स
क्रिकेट में भाइयों की जोड़ी में दीपक और राहुल चाहर कमाल कर रहे हैं। दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत और लग्न से अपने क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया। आज क्रिकेट की दुनिया में दोनों भाई चाहर ब्रदर्स (Chahar Brothers) के नाम से जाने जाते हैं। हालांकि, आईपीएल में दोनों भाई अलग- अलग टीमों के लिए खेलते हैं। दीपक जहां चेन्नई सुपर किंग्स के मेन बॉलर है, तो वहीं, राहुल मुंबई इंडियंस के प्लेयर हैं। 

56

IPL में एक्शन में दिखे चाहर
दीपक चाहर आईपीएल 2021 (IPL2021) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक्शन में दिखे थे। इस साल उन्होंने 7 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, भारत में COVID-19 संकट को देखते हुए BCCI ने टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया था। लेकिन अब लीग इस साल सितंबर में दुबई में फिर से शुरू होगी।

66

IPL से पहले श्रीलंका जाएंगे दीपक
दीपका का सिलेक्शन WTC के फाइनल के लिए तो नहीं हुआ था, लेकिन दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को श्रीलंका टूर के लिए जरूर सिलेक्ट किया जा सकता है। जहां भारतीय टीम श्रीलंका के साथ 3 वनडे और 3 टी20 खेलेगी। बता दें कि दीपक चाहर ने अबतक 3 इंटरनेशन वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमश: 2 और 18 विकेट हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos