इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के 15 साल पूरे , चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर दिया खास तोहफा
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 23 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे कर लेंगे। धोनी ने अपने करियर में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धोनी को लोग खासा पसंद करते हैं। धोनी ने T-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्राफी और वर्ल्डकप जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। विकेट कीपिंग और लक्ष्य का पीछा करने में भी उनका कोई शानी नहीं है। यही वजह है कि लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे धोनी को लोग भूले नहीं है और उनके करियर के 15 साल पूरे होने से पहले ही सभी ने उनको शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी हैं।
धोनी के फैंस ने उनके करियर के 15 साल पूरे होने से पहले ही उनको सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। इसके चलते धोनी एक बार फिर ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।
आपको बता दें कि धोनी के चाहने वालों की संख्या पहुत ज्यादा है और मैदान से बाहर रहने के बाद भी धोनी अक्सर ट्विटर पर ट्रेंड करते रहते हैं।
पिछली कई सीरीज से धोनी टीम इंडिया से बाहर हैं, पर विकेटकीपर श्रषभ पंत की गलतियां धोनी की याद दिला देती हैं और लोग धोनी को याद करते हुए ट्वीट करने लगते हैं। इस वजह से धोनी अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं।
धोनी ने फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लिया है और अगले साल जनवरी के बाद ही धोनी इस मामले पर बात करेंगे।
क्रिकेट जगत के सभी दिग्गजों का मानना है कि धोनी अपने रिटायरमेंट का फैसला खुद लेंगे। उनके खेल की समध धोनी से ज्यादा किसी को नहीं है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अगले साल होने वाले T-20 वर्ल्डकप के बाद सन्यास ले सकते हैं।
युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को धोनी का विकल्प माना जा रहा है। हालांकि, ऋषभ ने अभी तक आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। इसके बावजूद एक्सपर्ट उनके अंदर काबिलियत देख रहे हैं।
धोनी ने साल 2014 में अचानक टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। उस समय तत्कालीन उपकप्तान विराट कोहली को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई थी। धोनी ने 90 टेस्ट में 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक, 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।
वनडे में धोनी का करियर और भी लाजवाब है। 350 वनडे मैचों में धोनी ने 50.58 के औसत से 10773 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं।
भारत के लिए 98 T-20 मैच खेलने वाले धोनी ने 37.6 के औसत से 1617 रन बनाए हैं। हालांकि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में धोनी ने सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं, क्योंकी धोनी हमेशा ही निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं।