संन्यास की अटकलों से दूर बर्फबारी का मजा ले रहे धोनी, -3 डिग्री में बेटी के साथ कर रहे मस्ती

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें इन दिनों फिर सुर्खियों पर हैं। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के बयान के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी का वनडे करियर खत्म हो चुका है और T-20 में भी उन्हें वापसी के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा। IPL 2020 धोनी की वापसी के लिए आखिरी चारा है, जहां अच्छा खेल दिखा कर धोनी  T-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं। हालांकि धोनी को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है और वो अपनी बेटी के साथ -3 डिग्री के तापमान में बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। इन छुट्टियों में धोनी का कुत्ता भी उनके साथ है और जमकर बर्फबारी का मजा ले रहा है।  

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2020 11:17 AM IST / Updated: Jan 10 2020, 04:56 PM IST

110
संन्यास की अटकलों से दूर बर्फबारी का मजा ले रहे धोनी, -3 डिग्री में बेटी के साथ कर रहे मस्ती
धोनी -3 डिग्री तापमान में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।
210
टीम इंडिया के कप्तान लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, उन्होंने अपना आखिरी मैच पिछले साल वर्ल्डकप में खेला था।
310
धोनी के साथ इस वैकेशन में उनका पूरा परिवार है। उनके माता-पिता, बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी धोनी के साथ छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।
410
इन छुट्टियों में धोनी ने एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी अपना हाथ आजमाया है। धोनी ने यहां बर्फ के बीच स्कीइंग का मजा भी लिया।
510
धोनी आमतौर पर अपनी बेटी के साथ ही मस्ती करते नजर आते हैं, पर इस मौके पर उनका पूरा परिवार उनके साथ है और सभी साथ मिलकर छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।
610
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री के बयान के बाद धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। कई लोग कयास लगा रहे हैं कि धोनी इस IPL के बाद ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
710
रवि शास्त्री ने वनडे में धोनी को संन्यास लेने की सलाह दी थी, पर शास्त्री ने कहा था कि IPL में अच्छा खेलने पर उनकी T-20 टीम में वापसी हो सकती है।
810
टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी धोनी की वापसी का समर्थन किया था। रोहित का मानना है कि धोनी वर्ल्डकप के दौरान कप्तानी में कोहली की मदद कर सकते हैं।
910
इन छुट्टियों में धोनी के परिवार के अलावा उनका कुत्ता भी उनके साथ है। धोनी और उनके परिवारजनों के अलावा उनका कुत्ता भी जमकर बर्फबारी का मजा ले रहा है।
1010
धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बेटी के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी और जीवा ने साथ मिलकर बर्फ का पहाड़ भी बनाया।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos