भारत के लिए अब नहीं खेलेंगे धोनी, करीबी दोस्तों को बता चुके हैं रिटायरमेंट प्लान

Published : Mar 28, 2020, 05:08 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब भारत के लिए खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ अपना रिटायरमेंट प्लान शेयर किया है, जिसके अनुसार अब वो भारत के लिए क्रिकेट खेलते नहीं दिखेंगे। माही 2020 में ही अपने रिटायरमेंट का एलान भी कर सकते हैं। स्पोर्ट्स कीड़ा वेबसाइट के मुताबिक धोनी अगले 2 सीजन तक IPL खेलते रहेंगे। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी धोनी ने अपना नाम खुद वापस लिया था। 

PREV
110
भारत के लिए अब नहीं खेलेंगे धोनी, करीबी दोस्तों को बता चुके हैं रिटायरमेंट प्लान
धोनी भारतीय टीम के लिए नहीं खेलना चाहतें हैं, क्योंकि उनके अनुसार टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विकेटकीपर के रूप में टीम में उनसे ज्यादा फिट बैठते हैं।
210
धोनी ने अभी तक BCCI के अधिकारियों से इस बारे में कोई बात नहीं की है, पर उन्होंने अपने करीबियों को अपना रिटायरमेंट प्लान बता दिया है।
310
धोनी की पत्नी साहालांकि धोनी IPL खेलते रहेंगे और इस टूर्नामेंट में बिना अपनी फॉर्म को देखे हुए वो संन्यास नहीं लेना चाहते हैं वरना धोनी ने काफी पहले संन्यास का एलान कर दिया होता। क्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका लिंक शेयर किया है। धोनी के पहल करने के बाद कई और लोग मदद के लिए आगे आए हैं जिसके बाद मजदूरों की मदद के लिए 12 लाख रुपये जुटा लिए गए।
410
भले ही कोरोना वायरस के चलते IPL पर संशय के बादल मंडरा रहे हों, पर धोनी के बचपन के कोच चाहते हैं कि उन्हें T-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए।
510
BCCI के अधिकारियों के मुताबिक धोनी ने अभी तक अपने संन्यास का एलान नहीं किया है, क्योंकि उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ विज्ञापन का करार कर रखा है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी धोनी खेलना चाहते हैं।
610
सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम के एक चयनकर्ता ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम चुनने से पहले धोनी से बात की थी। इस दौरान उन्होंने खुद अपना नाम भारतीय टीम से वापस ले लिया था।
710
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। उनके लिए अब भारतीय टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा।
810
ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कहा था कि धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। वो नेट प्रैक्टिस सिर्फ IPL के लिए अपनी फॉर्म बनाए रखने के लिए कर रहे हैं।
910
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी कहा था कि धोनी को वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि, IPL में अच्छा खेल दिखाकर धोनी वर्ल्डकप टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।
1010
धोनी की गैरमौजूदगी में राहुल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी बखूबी संभाली है। अब भारतीय टीम राहुल और पंत के साथ वर्ल्डकप में उतरना चाह रही है।

Recommended Stories