1995 में ही खत्म हो सकता था 800 विकेट लेने वाले मुरलीधरन का करियर, भारत के इस डॉक्टर ने दिलाई थी नई पहचान

Published : Apr 17, 2020, 04:48 PM IST

नई दिल्ली. श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुरलीधरन 48 साल के हो चुके हैं। उनके नाम टेस्ट में 800 विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, पर कभी यही मुरलीधरन 80 विकेट लेने के लिए भी तरस रहे थे। दरअसल साल 1995 में ऑस्ट्रेलिया के अंपायर ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवाल खड़े कर दिए थे और उनकी गेंदों को नो बॉल देना शुरू कर दिया था। इसके बाद भारत को डॉक्टर मनदीप ने उनके लिए प्लास्टिक की एक पट्टी बनाई थी, जिसकी मदद से उनका गेंदबाजी एक्शन सुधरा और उनकी गेंदे लीगल मानी जाने लगी। यह डॉक्टर फिलहाल PGIMER चंडीगढ़ में प्रोफेसर के रूप में काम करते हैं। उनका ध्यान अभी भी खेल से जुड़ी चोटों पर रहता है और वो लगातार कई चोटिल खिलाड़ियों का इलाज करते रहते हैं। 

PREV
110
1995 में ही खत्म हो सकता था 800 विकेट लेने वाले मुरलीधरन का करियर, भारत के इस डॉक्टर ने दिलाई थी नई पहचान

डॉक्टर मनदीप की वजह से ही मुरली इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा गेंदबाजी कर पाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। 
 

210

साल 1995 में उनके एक्शन पर सवाल उठने के बाद ही डॉ. मनदीप ने उनकी मदद की थी और उनके एक्शन में बदलाव आया था। 
 

310

मनदीप फिलहाल अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं और मुरली जैसे कई खिलाड़ियों की मदद करते रहते हैं। 
 

410

मनदीप भारतीय हॉकी टीम के फिजियो भी रह चुके हैं। उन्होंने 2004 में भारतीय हॉकी टीम के साथ पाकिस्तान का दौरा किया था। 
 

510

मनदीप पेशे से डॉक्टर हैं जबकि उनकी पत्नी गोल्फ खेलना पसंद करती हैं और पक्षियों को देखना उन्हें काफी पसंद है। 
 

610

खिलाड़ियों के साथ साथ मनदीप अपनी फिटनेस का भी खासा ख्याल रखते हैं। इस उम्र में भी वो काफी फिट हैं। 
 

710

मेडिकल के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए उनका सम्मान भी हो चुका है। 
 

810

मनदीप का मानना है कि भारत में स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की अभी भी कमी है। यही वजह है कि चोटिल होने पर हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी विदेशों में जाकर ही अपनी सर्जरी कराते हैं। 
 

910

इस मामले में उनका कहना है कि विदेशों में कंधे की चोट से लेकर घुटने और कमर की चोट के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर होते हैं, पर भारत में अभी भी इसकी कमी है। 
 

1010

मुथैया मुरलीधरन आज भी मनदीप के आभारी हैं। अपने विदाई टेस्ट में उन्होंने डॉ. मनदीप विशेष अतिथि के रूप में बुलाया था। 

Recommended Stories