Durga Ashtami 2022: कन्या के रूप में इन 8 खिलाड़ियों के घर पर पड़े लक्ष्मी के कदम, बेटियों को मानते है अपना लक

स्पोर्ट्स डेस्क: चैत्र माह की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी या महाष्टमी (Durga Ashtami 2022) का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये दिन 9 अप्रैल, शनिवार को है। इसे मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। कहते है देवी के हर रूप का वास कन्याओं में होता है, इसलिए अष्टमी या नवमी के दिन कन्या भोज करवाया जाता है। कन्याओं के कदम जब घर में पड़ते है, तो सुख-समृद्धि आती है। आईपीएल के कुछ खिलाड़ी भी ऐसे है, जिन्हें कन्या धन की प्राप्ति हुई है। आइए आपको बताते है, उन 8 खिलाड़ियों के बारे में, जो अपनी बेटियों को अपना लकी चार्म मानते हैं...

Deepali Virk | Published : Apr 9, 2022 9:21 AM IST

18
Durga Ashtami 2022: कन्या के रूप में इन 8 खिलाड़ियों के घर पर पड़े लक्ष्मी के कदम, बेटियों को मानते है अपना लक

आर अश्विन
रविचंद्रन अश्विन की दो खूबसूरत बेटियां हैं और उनके नाम आध्या और अखिरा हैं। उनकी एक बेटी का जन्म 21 दिसंबर 2016 को हुआ था। इससे पहले वे साल 2015 में पहली बार पिता बने थे। उनकी पत्नी प्रीति अक्सर अपनी बेटियों के साथ अश्विन की फोटोज शेयर करती हैं।

28

रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान  रोहित शर्मा ने दिसंबर 2015 में रितिका सजदेह से शादी की और उन्हें दिसंबर 2018 में एक बेटी समायरा का आशीर्वाद मिला। 

38

अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका को 5 अक्टूबर 2019 को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला था। रहाणे की बेटी के नाम का आर्या है। बता दें कि रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका से 2014 में शादी की थी।

48

मोहम्मद शमी 
आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स की ओर से खेलने वाले सीनियर बॉलर मोहम्मद शमी 18 जुलाई 2015 को पिता बने थे। उनकी बेटी का नाम आयरा शमी है। लेकिन वह अपनी वाइफ और बेटी से अलग रहते हैं।

58

एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। वह भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद की जाती है और उनकी फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल होती है।

68

रवींद्र जडेजा
आईपीएल 2022 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले रवींद्र जडेजा भी एक बेटी के पिता हैं। उनकी बेटी का जन्म 8 जून 2017 को हुआ था, जिसका मां निध्यना हैं।

78

विराट कोहली
विराट अनुष्का की बेटी का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। वामिका कोहली हाल ही में 1 साल की हुई है। जीवा की तरह वामिका की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर तो नहीं की जाती लेकिन वह स्टार किड है और पैदा होने के बाद से ही उन्हें खूब लाइमलाइट मिलती है। 

88

उमेश यादव
आईपीएल 2022 में अबतक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले उमेश यादव को भी पिछले साल 1 जनवरी 2021 को पुत्री धन की प्राप्ति हुई थी। बता दें कि दोनों के घर में शादी के 7 साल बाद एक बच्ची को जन्म हुआ था।

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos