66 की उम्र में इस क्रिकेटर ने की दूसरी शादीः 28 साल छोटी दुल्हन को कभी चूमता-कभी निहारता नजर आया-देखें Photos

Published : May 04, 2022, 09:00 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: इन दिनों पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल (arun lal) की शादी चर्चा में है। हाल ही में वो खुद से 28 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा (bulbul saha) के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और पिछले महीने उन्होंने सगाई की थी। 66 वर्षीय खिलाड़ी की ये दूसरी शादी है। उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको भी दिखाते है कि कैसे अरुण लाल अपनी दुल्हन के साथ अपनी शादी (arun lal bulbul saha wedding photos) इंजॉय करते नजर आ रहे हैं...

PREV
19
66 की उम्र में इस क्रिकेटर ने की दूसरी शादीः 28 साल छोटी दुल्हन को कभी चूमता-कभी निहारता नजर आया-देखें Photos

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अरुण लाल ने पिछले सोमवार को खुद से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी की है। उनकी शादी के तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही है।

29

उनकी दूसरी पत्नी बुलबुल साहा ने हाल ही में फेसबुक अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपने नए हसबैंड के साथ कभी केक काटती, तो कभी अपने हाथों की मेहंदी दिखाती नजर आ रही है।

39

फेसबुक पर शेयर की गई फोटोज में से एक में अरुण लाल को बुलबुल साहा को किस करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके अलावा एक तस्वीर में वो अपनी नई नवेली दुल्हन का हाथ थामें नजर आ रहे है। 

49

इसके साथ ही बुलबुल ने अपनी हल्दी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें वो लाल और पीले रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं, उनके पति पीले रंग को कुर्ता और हाफ जैकेट पहने दिख रहे है।
 

59

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इतनी कम उम्र की महिला से शादी करने पर अरुण लाल को ट्रोल भी कर दिया है। 

69

बता दें कि बुलुबल साहा कोलकाता में पेशे से स्कूल टीचर है और अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी की सहमति के बाद ही उन्होंने बुलबुल से दूसरी शादी की है। 

79

खबरों की मानें तो बुलबुल के साथ वो अपनी पहली पत्नी की देखभाल करने की भी योजना बना रहा है, क्योंकि उनकी पहली पत्नी गंभीर रूप से बीमार है।

89

अरुण लाल फिलहाल बंगाल रणजी टीम के मुख्य कोच हैं। वह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज थे जिन्होंने 1982 में श्रीलंका के खिलाफ चेन्नई में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
 

99

अरुण लाल ने क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 729 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 13 वनडे मैचों में 122 रन बनाए है।
 

Recommended Stories