Father's day 2022: ये 10 क्रिकेटर हैं प्राउड फादर, देखिए और उनकी बच्चों के साथ उनकी सुपर क्यूट फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Indian cricketers) सिर्फ अपने खेल के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं और खासकर जब इन क्रिकेटर्स के बच्चों की बात हो, तो फैंस उनके बच्चों के साथ उनकी फोटोज देखना काफी पसंद करते हैं। ये बच्चे इस बार अपने पिता के साथ 19 जून को फादर्स डे मना रहे हैं। इसी कड़ी में फादर्स डे 2022 (father's day 2022) सीरीज में आज हम आपको दिखाते हैं क्रिकेटर्स के उनके बच्चों के साथ 10 सबसे क्यूट फोटोज जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि फादर चिल्ड्रन (cricketers with their children) डुओ तो ऐसा ही हो...

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2022 8:52 AM IST / Updated: Jun 19 2022, 10:48 AM IST

110
Father's day 2022: ये 10 क्रिकेटर हैं प्राउड फादर, देखिए और उनकी बच्चों के साथ उनकी सुपर क्यूट फोटो

विराट कोहली 
इस लिस्ट में सबसे पहले आपको दिखाते हैं विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका की सुपर क्यूट तस्वीर। हालांकि, वामिका का चेहरा वह अपनी तस्वीरों में नहीं दिखाते हैं। लेकिन उनकी फोटो को देखकर उनका बॉन्ड समझा जा सकता है। बता दें कि वामिका का जन्म पिछले साल 11 जनवरी 2021 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था।

210

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी अपने क्यूट अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। उनका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था और इस समय वह अपने पापा के साथ रांची के घर में साथ है।
 

310

रोहित शर्मा 
समायरा शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बेटी है। उनका जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

410

आर. अश्विन
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बॉलर रविचंद्रन अश्विन दो बेटियों के पिता है। उनकी बड़ी बेटी का जन्म 2015 में हुआ था। इसके 1 साल बाद 2016 में उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ। उनकी बेटियों का नाम आध्या और अकीरा है।
 

510

दिनेश कार्तिक 
भारतीय क्रिकेट टीम में 3 साल के बाद एंट्री करने वाले दिनेश कार्तिक पिछले साल दो जुड़वा बच्चों के पिता बने। उनके बच्चों का नाम कबीर और जियान पल्लीकल कार्तिक है।

610

हार्दिक पांड्या
पिता और बच्चों की क्यूट बॉन्डिंग को हम दिखा रहे हैं तो इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या कैसे पीछे रह सकते हैं। वो और उनका बेटा अगस्त्य पांड्या सोशल मीडिया पर छाया रहता है और उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। अगस्त्य का जन्म 30 जुलाई 2022 को हुआ था।

710

शिखर धवन 
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी एक बच्चे के पिता है। हालांकि, उनकी एक्स वाइफ की दो बेटियां और थी, जिन्हें शिखर ने अपना नाम दिया था। शिखर अपने तीनों बच्चों के बेहद करीब थे। हालांकि, पिछले साल उनके तलाक की वजह से उनके तीनों बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

810

अजिंक्य रहाणे 
अजिंक्य रहाणे की बेटी का नाम आर्य है। जिसकी तस्वीर अजिंक्य अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। उनकी बेटी का जन्म अक्टूबर 2019 में हुआ था।

910

सुरेश रैना 
इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ियों और मिस्टर ipl के नाम से मशहूर सुरेश रैना भी शामिल है। वह अपने बच्चों के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम ग्रेसिया और छोटे बेटे का नाम रियो है।

1010

हरभजन सिंह 
हरभजन सिंह ना सिर्फ अपने फनी अंदाज बल्कि अपने परिवार को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की थी। इसके बाद 27 जुलाई 2016 को उनकी बेटी का जन्म हुआ था और पिछले साल उनकी बीवी ने एक बेटे को भी जन्म दिया था।

ये भी देखें : धोनी से लेकर कोहली तक, ऐसे दिखते है 11 फेमस इंडियन क्रिकेटर्स के पापा, एक ने निभाया मां का भी फर्ज

Father's day 2022: फादर्स डे पर अपने पापा को देना है सरप्राइज तो उन्हें दे यह 7 गिफ्ट आइटम

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos