Father's day 2022: ऐसे दिखते है 11 फेमस इंडियन क्रिकेटर्स के पापा, एक ने निभाया मां का भी फर्ज

Published : Jun 18, 2022, 04:21 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क:  हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को इंटरनेशनल फादर्स डे (international father's day 2022) मनाया जाता है। पिता और बच्चों का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल रिश्ता होता है। मां भले ही अपने एक्सप्रेशंस अपनी फीलिंग बच्चों को बता देती है, लेकिन कई बार पिता ऐसा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में फादर्स डे के मौके पर हर बच्चा अपने पापा को स्पेशल फील कराना चाहता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का उनके पापा से है। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली तक 11 खिलाड़ियों के पापा (Indian cricketers father) से...

PREV
111
Father's day 2022: ऐसे दिखते है 11 फेमस इंडियन क्रिकेटर्स के पापा, एक ने निभाया मां का भी फर्ज

विराट कोहली 
विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली था। उनके पापा 1 क्रिमिनल लॉयर थे। हालांकि, 18 दिसंबर 2006 को उनका निधन हो गया था। उस समय विराट कोहली अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में खेल रहे थे।

211

एमएस धोनी 
महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी है, जो रांची में एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद वह रांची में ही रहते हैं।

311

रोहित शर्मा 
रोहित शर्मा के पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा है, जो एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी किया करते थे। जब रोहित छोटे थे, तो उनकी नौकरी चली गई थी। ऐसे में उन्होंने बेटे के सपने को टूटने नहीं दिया और कड़ी मेहनत करके उन्हें कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाया।
 

411

केएल राहुल 
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल के पिता का नाम डॉ केएन लोकेश है, जो मेडिकल कॉलेज में डीन है। वहीं केएल राहुल की मां राजेश्वरी भी प्रिंसिपल रह चुकी है।

511

पृथ्वी शॉ 
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शो के लिए उनके पिता बहुत मायने रखते हैं, क्योंकि बचपन में जब उनकी मां का निधन हो गया था तो उनके पिता पंकज शॉ ने ना सिर्फ एक पिता का फर्ज निभाया, बल्कि उन्होंने एक मां की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। वह घर का काम करने के बाद अपने बेटे को क्रिकेट कोचिंग ले जाया करते थे।

611

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या 
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या अपने पिता के बेहद करीब थे। हालांकि, पिछले साल 16 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। उनके पिता ने भी बेहद तंगहाली में मेहनत कर दोनों बेटों का क्रिकेटर बनने के सपना पूरा किया था।
 

711

शिखर धवन 
शिखर धवन के पिता का नाम महेंद्र पाल धवन है और वह अक्सर शिखर धवन के साथ उनके फनी वीडियोज में नजर आते हैं। आईपीएल के बाद उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह अपने बेटे की पिटाई करते हुए नजर आए थे, क्योंकि उन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई थी।

811

श्रेयस अय्यर 
श्रेयस अय्यर के पिता का नाम संतोष अय्यर है। उनके पिता हमेशा से ही चाहते थे कि श्रेयस क्रिकेट में अपना करियर बनाएं। ऐसे में जब उन्होंने भारत के लिए पहला टेस्ट मैच खेला था, तो उन्होंने उस फोटो को 4 साल तक अपनी व्हाट्सएप डीपी बना कर रखा था। जिसमें श्रेयस ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आए थे।

911

युजवेंद्र चहल 
युजवेंद्र चहल के पिता का नाम केके चैनल है। उन्होंने बेटे के क्रिकेट खेलने के लिए अपने डेढ़ एकड़ खेत में पिच तैयार करवाई थी। जहां पर युजवेंद्र चहल 2011 तक प्रैक्टिस किया करते थे।
 

1011

युवराज सिंह 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी एक मशहूर क्रिकेटर रह चुके हैं। जिन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट और 6 वनडे इंटरनेशनल खेले थे। वह एक एक्टर भी हैं और उन्होंने भाग मिल्खा भाग में मिल्खा सिंह के कोच की भूमिका निभाई थी।
 

1111

सचिन तेंदुलकर 
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है जो एक मराठी कवि थे। हालांकि, 19 मई 1999 में उनका निधन हो गया था। सचिन अपने पिता के बेहद करीब थे और आज भी उनकी याद में उनकी कई तस्वीरें शेयर करते हैं।

ये भी देखें : मम्मी पापा संग मालदीव्स से छुट्टी मना कर लौटी विराट-अनुष्का की बेटी, कैमरे को देख वामिका ने यूं बनाया मुंह

Father's day 2022: फादर्स डे पर अपने पापा को देना है सरप्राइज तो उन्हें दे यह 7 गिफ्ट आइटम

Recommended Stories