लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक का सफर, साल दर साल कैप्टन कूल ने ऐसे बदला अपना हेयरस्टाइल

स्पोर्ट्स डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को अचानक शाम को अपने फैंस के साथ न्यूज शेयर करते हुए बताया कि अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। धोनी के फैसले के बाद उनके फैंस में निराशा छा गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ अपने खेल बल्कि अपने स्टाइल के लिए भी लोगों में मशहूर हैं। जबसे माही ने अपने करियर की शुरुआत की थी,  तबसे ही उनके हेयर स्टाइल की काफी चर्चा होने लगी थी। माही ने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया। समय-समय पर अलग-अलग हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपने फैंस को चौंकाया। आज हम आपको धोनी के अलग-अलग 10 सबसे हेयर स्टाइल की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया.... 

Asianet News Hindi | Published : Aug 15, 2020 5:30 PM IST

19
लंबे बालों से लेकर छोटे बालों तक का सफर, साल दर साल कैप्टन कूल ने ऐसे बदला अपना हेयरस्टाइल

महेंद्र सिंह धोनी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उन्होंने लंबे बाल रखे थे। वो जॉन अब्राहम से इंस्पायर थे और  उनकी ही तरह हेयर स्टाइल रखते थे। 

29

इसके बाद उन्होंने अपने बालों को गोल्डन हाईलाइट करवाया। इस हेयर स्टाइल की फैन लड़कियों के साथ साथ परवेज मुशर्रफ़ भी थे। 

39

अचानक धोनी लोगों के सामने छोटे बालों में आए। लोगों को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आया। 

49

इसके बाद तो एक के बाद एक अलग अलग हेयरस्टाइल में धोनी ने अपने फैंस के दिलों पर राज किया। 
 

59

बता दें कि धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट बिग बॉस में आ चुकी सपना भगनानी हैं। वो धोनी को अलग-अलग हेयर कट्स देती रहती हैं। 

69

धोनी को अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। इसमें कई यूनिक कट्स भी शामिल है। 

79

कभी आप धोनी को जेल से सजे बालों में देखेंगे तो कभी बेहद कूल कट में। 

89

बीच में धोनी ने आर्मी कट भी अपनाया था। ये लुक भी धोनी पर काफी जंच रहा था। 

99

भले ही धोनी ने कितने भी हेयर स्टाइल रखे हो, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तो धोनी लंबे बालों की ही हुई। ये कट इतना मशहूर हुआ कि इसे धोनी कट का ही नाम दे दिया गया। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos