नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते इस साल भले ही क्रिकेट फैंस को IPL का मजा नहीं मिल रहा है, पर 2013 में आज के दिन ही क्रिस गेल ने इतिहास रच दिया था। वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज ने बेंगलुरू की टीम के लिए शानदार 175 रन बनाए थे और अपने दम पर पुणे वारियर्स की टीम को मैच से बाहर कर दिया था। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरी कर लिया था, जो कि उस समय का सबसे तेज शतक था। गेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने जमैका में एक शानदार घर खरीद रखा है, जो किसी महल से कम नहीं है। इसकी कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा है। गेल इस बंगले में अक्सर मैच जीतने के बाद पार्टियां करते रहते हैं।
दुनियाभर में T-20 लीग खेलने वाले गेल अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल के किस्से मशहूर हैं।
210
सभी देशों में T-20 लीग खेलने के कारण गेल के पास बेशुमार दौलत और शोहरात है। इसकी झलक उनके घर से भी मिलती है।
310
साल 2013 में गेल ने जो 175 रनों की पारी खेली थी। वह आज भी IPL की सबसे बड़ी पारी है। कोई भी बल्लेबाज यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।
410
40 साल की उम्र में भी गेल खुद को फिट महसूस करते हैं और वो आगे भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
510
बल्लेबाजी के दौरान गेल अधिकतर रन चौके और छक्के की मदद से बनाते हैं। विकटों की बीच उनकी दौड़ बहुत धीमी है।
610
गेल के कारण उनका साथी खिलाड़ी भी तेजी से भागकर 2 रन नहीं ले पाता है, इससे साथी खिलाड़ी को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
710
फील्डिंग के दौरान भी गेल अपनी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे पाते हैं और कप्तान को उन्हें किसी आसान जगह पर फील्डिंग के लिए खड़ा करना पड़ता है।
810
गेल ने अपने घर की छत ही स्विमिंग पूल बनवा रखा है। वो अक्सर इसकी फोटो भी शेयर करते रहते हैं।
910
क्रिस गेल ने अपने घर में एक स्ट्रिप क्लब भी बनवाया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि जिस खिलाड़ी के घर में स्ट्रिप क्लब नहीं है वो क्रिकेटर नहीं है।
1010
उन्होंने अपने बेडरूम की छत भी कांच की बनवा रखी है। गेल को अपना बेडरूम ही सबसे ज्यादा पसंद है।