हरभजन ने मजेदार अंदाज में पत्नी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जवाब मिला जल्दी घर आओ वरना...

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा 36 साल की हो चुकी हैं। पत्नी के जन्मदिन पर भज्जी ने मजेदार अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया। हरभजन ने लिखा "जब मैं आपसे पहली बार मिला था, तब से लेकर अब तक आप और भी खूबसूरत हुई हैं। हैप्पी बर्थडे टु माई वाइफ, मेरा मतलब है नाइफ, ओ हो गुस्सा नहीं लाइफ।" हरभजन के पोस्ट के जवाब में उनकी पत्नी ने जवाब देते हुए जल्दी घर आने की बात कही। यह जोड़ी साल 2015 में शादी के बंधन में बंधी थी और 2016 में भज्जी एक बेटी के पिता बने थे। 
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 13, 2020 11:55 AM IST

110
हरभजन ने मजेदार अंदाज में पत्नी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, जवाब मिला जल्दी घर आओ वरना...
भज्जी की पत्नी गीता का यह 36 वां जन्मदिन है। हरभजन ने इस मौके पर उन्हें खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया।
210
भज्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस फोटो में मास्क लगाए बच्चों के साथ दिख रही हैं।
310
महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी कमेंट करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
410
गीता ने भी हरभजन को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया।
510
हरभजन और गीता साल 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे।
610
शादी के ठीक 9 महीने बाद गीता ने एक बेटी को जन्म दिया था।
710
हरभजन और गीता की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। भज्जी ने उन्हें पहली बार एक पोस्टर में देखा था।में
810
हरभजन सिंह ने 2011 वर्ल्डकप जीतने के बाद पहली बार गीता को मैसेज किया था।
910
IPL के टिकट के लिए गीता ने पहली बार हरभजन से बात की थी। ये टिकट उनके लिए नहीं उनके ड्राइवर के लिए थी।
1010
भज्जी ने गीता के 36वें जन्मदिन पर उन्हें कुछ इस अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos