करोड़ों के इस आलीशान घर में होगी भज्जी-गीता के बेटे की परवरिश, देखें बेडरूम से लेकर पूजाघर की तस्वीरें

Published : Jul 10, 2021, 03:24 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की पत्नी गीता बसरा (Geeta Basra) ने 10 जुलाई, 2021 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। भज्जी और गीता के घर बेटे (baby boy) का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया के टर्बनेटर ने सभी को इस बारे में जानकारी दी। बेटे के पैदा होने के बाद से लोग उनकी बच्चे की फोटो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले हम आपको दिखाते हैं, हरभजन सिंह और गीता बसरा के मुंबई स्थित आलीशान घर की तस्वीरें, जहां उनका बेटा पहली बार अपने कदम रखेगा...

PREV
18
करोड़ों के इस आलीशान घर में होगी भज्जी-गीता के बेटे की परवरिश, देखें बेडरूम से लेकर पूजाघर की तस्वीरें

वैसे तो हरभजन सिंह की जालंधर में एक बड़ी हवेली है, लेकिन इसके अलावा उनके पास चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहर की पॉश कॉलोनी में भी घर है।  

28

इस घर को हरभजन सिंह की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने ही डिजाइन किया गया है और इसके इंटीरियर से लेकर हर एक चीज का ध्यान वह खुद ही रखती हैं।

38

हरभजन को अपने अपार्टमेंट की यह जगह बहुत पसंद है और हो भी क्यों ना ये उनका लक्जीरियस बेडरूम जो है। बड़ी सी खिड़की के साथ ही यहां एक बड़ा सा टीवी भी लगाया गया है।

48

ड्राइंग रूम को सफेद और ग्रे रंग के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे बेहद ही रॉयल कम मॉर्डन लुक देते हैं।

58

हरभजन अक्सर अपने मुंबई वाले घर से अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस तस्वीर में उन्हें आरामदायक सोफे पर बैठे हुए गेम खेलते देखा जा रहा है। 

68

प्रेग्नेंसी के दौरान गीता इसी घर में रही थी। इस दौरान घर पर ही वो कभी कसरत कई नजर आती, तो कभी अपनी बेटी संग मस्ती करती।

78

गीता बसरा ने घर में मंदिर के लिए जगह बनाई है। जहां पर अक्सर वह अपनी बेटी के साथ पूजा करती नजर आती हैं।

88

इस लक्जीरियस घर में ही हरभजन सिंह के बेटे के कदम पड़ेगे, क्योंकि मुंबई में ही गीता की डिलेवरी हुई है। 

Recommended Stories