धोनी को मेंटॉर मानते हैं हार्दिक पंड्या, कोरोना की दहशत फिर भी चार्टर्ड प्लेन से बर्थडे मनाने पहुंचे रांची

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) का 7 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर भारत समेत दुनियाभर की क्रिकेट हस्तियों ने माही को शुभकामनाएं दीन। लेकिन धोनी को अपना मेंटॉर और बड़ा भाई मानने वाले धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बड़े भाई क्रुणाल पंड्या संग रांची पहुंच गए। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2020 9:50 AM IST / Updated: Jul 08 2020, 03:22 PM IST

15
धोनी को मेंटॉर मानते हैं हार्दिक पंड्या, कोरोना की दहशत फिर भी चार्टर्ड प्लेन से बर्थडे मनाने पहुंचे रांची

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बड़े भाई क्रुणाल पंड्या संग मंगलवार को बड़ौदा से एक चार्टर्ड प्लेन से रांची के लिए रवाना हुए। सोशल मीडिया पर पंड्या ब्रदर्स की तस्वीरें वायरल हैं। 
 

25

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी जन्मदिन पर यह उनके लिए पंड्या ब्रदर्स का सरप्राइज प्लान था। हार्दिक का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू धोनी की कप्तानी में ही हुआ था। इस वक्त टीम इंडिया के तमाम क्रिकेटर अपने घर पर ही वर्कआउट कर रहे हैं। पंड्या ब्रदर्स भी घर पर ही जमकर मेहनत कर रहे हैं। 
 

35

माही इस वक्त रांची स्थित फॉर्म हाउस पर अपने परिवार के साथ हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का अपडेट देती रहती हैं। 
 

45

माही इस वक्त रांची स्थित फॉर्म हाउस पर अपने परिवार के साथ हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का अपडेट देती रहती हैं। 

55

पिछले दिनों माही की ट्रैक्टर चलाते तस्वीरें सामने आई थीं। कहा गया माही लॉकडाउन में ओर्गेनिक खेती कर रहे हैं। माही काफी लंबे वक्त से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। माना जा रहा है कि इस साल अक्तूबर-नवंबर में आईपीएल हो सकता है और माही के प्रशंसक अपने क्रिकेटर को मैदान पर खेलते हुए देख सकते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos