प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ललचा Anushka Sharma का मन, फरमाइश होते ही रेस्त्रां पहुंचे Virat Kohli

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच सीरीज को बीच में ही छोड़कर भारत आ चुके हैं। पहले ही उन्होंने सीरीज को बीच में छोड़ने की घोषणा कर दी थी।  विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को उनके प्रेग्नेंसी के लास्ट मंथ में अकेले नहीं छोड़ना चाहते थे। इसलिए उनका ख्याल रखने के लिए वो भारत लौट आए। अब विराट अनुष्का का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इस बीच प्रेग्नेंसी के लास्ट मंथ में अनुष्का को फ़ूड क्रेविंग्स हो रही हैं।  उन्हें आज अपने पति के साथ लंच के लिए पिज्जा आउटलेट में जाते हुए देखा गया। चेहरे पर मास्क लगा लंच पर निकले अनुष्का और विराट कोहली की फोटोज वायरल... 
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 7, 2021 9:54 AM IST / Updated: Jan 07 2021, 04:42 PM IST

17
प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ललचा Anushka Sharma का मन, फरमाइश होते ही रेस्त्रां पहुंचे Virat Kohli

 7 जनवरी को अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली को पिज्जा  आउटलेट के बाहर स्पॉट किया गया। उनकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

27

तस्वीरों में अनुष्का को काले रंग की लूज ड्रेस में देखा।  जबकि विराट ने कैज्युअल ड्रेस पहन रखी थी। दोनों ने मास्क लगाया था। 

37

विराट कोहली ने अपनी बाहों में अनुष्का को पकड़ रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले दोनों डॉक्टर के पास भी गए थे। वहां से दोनों पिज्जा खाने पहुंचे। 
 

47

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर मीडिया फोटोग्राफर्स के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया। दरअसल, उनके घर के बालकनी से कुछ फोटोग्राफर्स ने दोनों की तस्वीरें ले ली थी। 

57

इसे लेकर अनुष्का ने उनसे रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें थोड़ा पर्सनल स्पेस मिलना चाहिए। उनके घर के अंदर की फोटोज ना ली जाए। 
 

67

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अनुष्का शर्मा अभी सिर्फ डॉक्टर या अपने पेरेंट्स के घर जाने के लिए ही बाहर निकलती हैं। इस कपल ने अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। जिसमें बताया गया था कि उनकी ड्यू डेट जनवरी है। 

77

अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो डिलीवरी के चार महीने बाद ही काम पर लौट जाएंगी। उन्होंने बताया था कि वो बच्चे और काम के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगी। काम करना वो छोड़ नहीं सकती क्यूंकि एक्टिंग उन्हें ख़ुशी देती है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos