चहल ही नहीं अब उनकी फैमिली भी बन गई है सेलिब्रिटी, लॉक डाउन में खूब बन रहे वीडियो
नई दिल्ली. टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल अपने परिवार के साथ इन दिनों खूब मजे कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते यह खिलाड़ी कई दिनों से अपने घर के अंदर ही कैद है, पर अपने मजाकिया मिजाज के चलते वो ऐसे समय में भी परिवार के साथ अच्छे दिन बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम में 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। उन्होंने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके पिता ने उनकी पिटाई कर दी थी। चहल अपने पार्टी के लिए जाने जाते हैं और फिलहाल वो अपने घर में बैठकर भी ऐसा ही कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के बाल काटते हुए भी वीडियो शेयर किया है।
Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2020 10:31 AM IST / Updated: Apr 09 2020, 04:14 PM IST
चहल इससे पहले भी टिकटॉक वीडियो बनाते रहे हैं, पर लॉकडाउन के बीच उन्होंने इन वीडियो में अपने परिवार के लोगों को भी शामिल कर लिया है।
चहल के अलावा भी टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। चहल वीडियो शेयर कर रहे हैं तो बाकी खिलाड़ी लाइव चैट कर रहे हैं।
चहल ने अपने नए वीडियो में चश्मा लगाकर काफी मजेदार डांस किया है। हालांकि, बाकी लोग उनके मजाकिया अंदाज को कॉपी नहीं कर पाए।
डांस वीडियो शेयर करने के बाद चहल ने अपने पिता के बाल काटते हुए भी वीडियो शेयर किया है।
इससे पहले बॉलिवु़ड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाल काटे थे।
इसके पहले चहल ने जो वीडियो शेयर किया था, उसमें उनके पिता उन्हें जमीन में गिराकर उन्हें मारते नजर आए थे।
अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट को बाल काटते हुए जो वीडियो शेयर किया था, उस पर चहल ने उन्हें कैंची की जगह सीधे ट्रिमर चलाने की सलाह दी थी और अपने पिता के साथ उन्होंने ऐसा किया है।
चहल इससे पहले भी कई टिकटॉक वीडियो बना चुके हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं।
अपने टिकटॉक वीडियो में यह खिलाड़ी अक्सर पिटता नजर आता है। इससे पहले एक वीडियो में रोहित शर्मा और खलील अहमद ने भी उनकी पिटाई कर दी थी।
अपने घऱ में चहल पिता के साथ अक्सर टिकटॉक बनाते दिखते हैं। उनके पिता जालंधर में एक कोर्ट में वकालत करते हैं।