इसी घर के जिम में आया था सौरव गांगुली को हार्ट अटैक, अंदर से ऐसा दिखता है उनका शानदार बंगला

Published : Jan 05, 2021, 01:04 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (sourav ganguly) कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से बुधवार को डिस्चार्ज हो सकते हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि गांगुली को शनिवार की सुबह जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक सीने में दर्द होने लगा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई, जिसमें उनकी धमनी में तीन ब्लॉक पाए गए। हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कोलकाता के जिस घर में दादा को अटैक आया वो बंगला आखिर दिखता कैसा है? तो चलिए आज हम आपको उसी घर की फोटोज दिखाते हैं, जिसकी जिम में वर्कआउट करते समय सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा था।

PREV
111
इसी घर के जिम में आया था सौरव गांगुली को हार्ट अटैक, अंदर से ऐसा दिखता है उनका शानदार बंगला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को प्रिस ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है। वो एक बेहद ही रईस खानदान से ताल्लुक रखते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

211

कोलकाता में दादा जिस आलीशान घर में रहते हैं। उसमें 48 कमरे हैं। इसी बंगले के जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उनको हार्ट अटैक आया था।
(फोटो सोर्स- गूगल)

311

बता दें कि सौरव गांगुली का घर कोलकाता के बेहाला इलाके में है। बाहर से किसी आम बंगले जैसा दिखने वाला ये घर अंदर से किसी महल से कम नहीं है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

411

ये घर 64 साल पुराना है, जहां सालों से उनका परिवार रह रहा है। इस घर के इंटीरियर का पूरा काम बंगाली संस्कृति और आर्ट से किया गया है। 
(फोटो सोर्स- गूगल)
 

511

'प्रिंस ऑफ कोलकाता' सौरव गांगुली इसी आलीशान बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने कभी भी इस घर को छोड़कर कहीं और रहने के बारे में नहीं सोचा।
(फोटो सोर्स- गूगल)

611

गांगुली को हमेशा से ही अपने घर में रहना बहुत पसंद है। मैच से फ्री होने के बाद वह अपना पूरा समय यहीं बिताते थे। बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद भी जब भी उन्हें समय मिलता वे यहां जरूर आते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

711

उनका बंगला बेहद ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। घर की दीवारों पर लाइट कलर्स लगवाए हैं, जो कि उन्हें काफी पसंद हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

811

क्रिकेट और गांगुली का साथ सालों पुराना है, इसकी झलक उनके घर में भी देखने को मिलती है। इस घर के एक कमरे में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में मिलीं तमाम ट्रॉफियां सुरक्षित रखी हैं। साथ ही कई सारी तस्वीरों को भी संजोकर रखा है।
(फोटो सोर्स- गूगल)

911

ये है सौरव गांगुली के घर का यह सिंटिग एरिया है। यहां पर बैठकर वह अपने दोस्तों और मेहमानों से बातचीत करना पसंद करते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

1011

यहां बैठकर वह हर सुबह न्यूजपेपर पढ़ते हैं। गांगुली बताते हैं कि वह आज भी सबसे पहले खेल समाचार के पन्नों को पलटते हैं।
(फोटो सोर्स- गूगल)

1111

2 जनवरी 2021 को इसी घर के जिम में वर्कआउट करते समय उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद गांगुली को दोपहर में कोलकाता के वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
(फोटो सोर्स- गूगल)
 

Recommended Stories