महेन्द्र सिंह धोनी और क्रिस गेल सहित, T-20 वर्ल्डकप 2020 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज

Published : Dec 29, 2019, 06:23 PM IST

नई दिल्ली. 2020 में होने वाले T-20 वर्ल्डकप के लिए हर टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट जगत की हर टीम अपना परचम लहराना चाह रही है। एसोसिएट टीमों के मुकाबले भी अपने आखिरी पड़ाव पर हैं और जल्द ही वर्ल्डकप के फाइनल राउंड में शामिल होने वाली हर टीम का नाम पता चल जाएगा। इस वर्ल्डकप के बाद कई टीमों के दिग्गज खिलाड़ी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। भारत के महेन्द्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम इनमें से प्रमुख है। 

PREV
16
महेन्द्र सिंह धोनी और क्रिस गेल सहित, T-20 वर्ल्डकप 2020 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज
वर्ल्डकप 2020 के बाद क्रिकेट से ये खिलाड़ी ले सकते हैं संन्यास।
26
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। धोनी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। T-20 वर्ल्डकप के बाद धोनी क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं।
36
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी 40 साल के हो चुके हैं। गेल भी फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और इस वर्ल्डकप के बाद गेल भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
46
इस सूची में हरभजन का नाम देखकर आपको हैरानी हो सकती है, पर भज्जी ने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है। इस वर्ल्डकप के बाद हरभजन भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
56
अपनी रफ्तार से विरोधी बल्लेबाजों पर कहर ढाने वाले स्टेन ने हाल ही में चोट से वापसी की है। स्टेन जल्द ही अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। T-20 वर्ल्डकप के बाद स्टेन के भी रिटायरमेंट की खबर आ सकती है।
66
2019 T-20 वर्ल्डकप में श्रीलंका को टूर्नामेंट जिताने वाले मलिंगा ने भी अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है। मलिंगा भी इस वर्ल्डकप के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं।

Recommended Stories