Virat-Anushka को और करीब लेकर आया इंग्लैंड दौरा, ढाई महीने में इस तरह साथ साथ आए नजर, देखें PHOTOS

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को  अपनी नवजात बेटी वामिका (Vamika) के साथ देश से बाहर हुए 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। तीनों जून के पहले महीने से इंग्लैंड में हैं। एक तरफ जहां विराट अपने खेल के साथ ही अपने परिवार के साथ मैदान पर और बाहर खूब मस्ती कर रहे हैं, तो अनुष्का अपने फैंस को अपने सोशल मीडिया के जरिए हर चीज के बारे में अपडेट रखने का शानदार काम कर रही हैं। पिछले लगभग ढाई महीने में विरुष्का को कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया। आज हम आपको दिखाते हैं, दोनों की अबतक की सबसे क्यूट और रोमांटिक फोटोज....

Asianet News Hindi | Published : Aug 25, 2021 2:41 AM IST

18
Virat-Anushka को और करीब लेकर आया इंग्लैंड दौरा, ढाई महीने में इस तरह साथ साथ आए नजर, देखें PHOTOS

02 जून 2021 को विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे और वहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी और विराट की कई सारी फोटोज शेयर की। 

28

हाल ही में ओणम के दिन अनुष्का और विराट लीड्स के थरवाडु रेस्तरां में कई क्रिकेटरों के साथ इस त्योहार का जश्न मनाने गए। वहां से कई सारी तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

38

इससे पहले विरुष्का एक साथ लंदन के टेंड्रिल रेस्तरां में लंच करने गए थे। जहां पर दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया था।

48

अनुष्का ने विराट के साथ खाने के दौरान की कई सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अब इस सेल्फी में ही देख लीजिए, कि कैसे दोनों एक साथ ब्रेकफास्ट इंजॉय कर रहे हैं।

58

28 जून को शेयर की गई फोटो में भी विराट-अनुष्का एक साथ चाय का मजा लेते नजर आ रहे थे। यह फोटो WTC फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम के ब्रेक के दौरान की है।

68

इस दौरान अनुष्का टका-टका वीडियो के लिए विराट के बैटिंग चैलेंज को एक्सेप्ट करके उनकी तरह बैट को बैलेंस करती भी नजर आईं। जिसका वीडियो उन्होंने अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

78

अनुष्का और विराट वास्तव में दोनों दुनिया के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। अनुष्का जहां बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस हैं, वहीं विराट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। दोनों की लोकप्रियता कभी एक-दूसरे के काम के बीच नहीं आती, दोनों एक-दूसरे को बराबर प्यार और सम्मान देते हैं।

88

इस जोड़े ने 2017 में शादी इटली में शादी की थी और शादी के 3 साल बाद विरुष्का ने अपने जीवन में एक बच्ची वामिका का स्वागत किया। हालांकि, इस कपल ने अभी तक अपनी बच्ची की पूरी तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन उन्होंने अपनी राजकुमारी की आंशिक झलकियां जरूर फैंस को दिखाई हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos