IND vs SA: धोनी नहीं होंगे साथ लेकिन फिर भी होगी उनकी चर्चा, ऋषभ पंत तोड़ सकते हैं उनका ये खास रिकॉर्ड

Published : Dec 24, 2021, 09:20 AM ISTUpdated : Dec 24, 2021, 10:55 AM IST

भारतीय युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) साउथ अफ्रीकी दौरे पर पहले ही मैच में बतौर विकेटकीपर विकेट की पीछे सबसे तेज 100 शिकार (कैप और स्टंप) करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। 

PREV
17
IND vs SA: धोनी नहीं होंगे साथ लेकिन फिर भी होगी उनकी चर्चा, ऋषभ पंत तोड़ सकते हैं उनका ये खास रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंडियन क्रिकेट को इतना कुछ दिया है कि उनके टीम में न होने के बावजूद उनका जिक्र जरूर होता है। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है और 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। 

27

इस सीरीज में धोनी का एक अहम रिकॉर्ड दांव पर होगा और इसे तोड़ने का कारनामा करेंगे युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant)। पंत साउथ अफ्रीकी दौरे पर पहले ही मैच में बतौर विकेटकीपर विकेट की पीछे सबसे तेज 100 शिकार (कैप और स्टंप) करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। 

37

पंत ने अभी तक 25 टेस्ट मैचों में विकेट की पीछे  97 शिकार (89 कैच और 8 स्टंप) किए हैं। तीन और शिकार करते ही वह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट में 100 शिकार करने के लिए पूरे 36 मैच खेलने पड़े थे। 

47

इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद पंत न केवल धोनी को पछाड़ देंगे, बल्कि वह सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बन जाएंगे। वैसे इस सूची में तीसरे नंबर पर उनके साथी खिलाड़ी रिद्धिमान साहा का नाम दर्ज है। साहा ने 37 टेस्ट मैचों में 100 टेस्ट शिकार पूरे किए थे। 

57

ऋषभ पंत के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास होनी वाली है क्योंकि इस मुकाम को हासिल करने में वे धोनी समेत कई दिग्गजों को पछाड़ देंगे। पंत ने तो 25 टेस्ट में ही 97 शिकार कर लिए हैं वहीं 100 शिकार करने के लिए कई भारतीय दिग्गजों ने लंबा समय लिया था। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता किरण मोरे ने 39 टेस्ट में 100 शिकार किए थे। वहीं नयन मोंगिया ने 41 और दिग्गज सैयद किरमानी ने यहां तक पहुंचने के लिए 42 टेस्ट मैच खेले थे। 

67

बल्ले और विकेटकीपिंग से लगातार धूम मचा रहे हैं पंत 

ऋषभ पंत की उम्र अभी केवल 24 है लेकिन उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम में स्थाई जगह बना ली है। वे बल्ले और विकेटकीपिंग से लगातार टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। पिछले एक साल में उन्होंने 41.52 की औसत से 11 टेस्ट मैचों में ही 706 रन बनाए हैं। 

77

पंत को टीम इंडिया के भावी कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए इसी साल उन्होंने कप्तानी भी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 के लिए ऑक्शन से पूर्व दिल्ली ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। 

 

Read more Photos on

Recommended Stories