IND VS SA: तीन टेस्ट की सीरीज में भारत 1-0 आगे; अफ्रीका के खिलाफ जीत में हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी

विशाखापट्टनम. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच को 203 रन से जीत लिया। भारत ने पहली पारी में 502 रन बनाए थे। इसके जवाब में द अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए। भारत ने 71 की बढ़त के साथ दूसरी पारी में 323 रन बनाए। दूसरी पारी में 395 रन के जवाब में उतरी अफ्रीका की टीम सिर्फ 191 रन बना सकी।

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2019 9:13 AM IST / Updated: Oct 06 2019, 04:33 PM IST

15
IND VS SA: तीन टेस्ट की सीरीज में भारत 1-0 आगे; अफ्रीका के खिलाफ जीत में हीरो रहे ये 5 खिलाड़ी
रोहित शर्मा- रोहित शर्मा 28 मैचों के करियर में पहली बार बतौर ओपनर उतरे थे। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों पारियों में शतक लगाया। रोहित शर्मा ने पहली पारी में 176 दूसरी पारी में 127 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए।
25
मयंक अग्रवाल- मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने पहली पारी में 215 रन बनाए। दोनों पारियों का मिलाकर उन्होंने 222 रन बनाए।
35
रविंद्र जडेजा- रविंद्र जडेजा ने मैच में हरफनमौला खेल दिखाया। उन्होंने मैच में 70 रन (40, 30) बनाए। उन्होंने 6 विकेट (2, 4) भी लिए।
45
आर अश्विन- आर अश्विन ने इस मैच के जरिए 10 महीने बाद टेस्ट में वापसी की। उन्होंने मैच में 8 विकेट झटके। अश्विन ने पहली पारी में 7 बल्लेबाजों को निशाना बनाया। दूसरी पारी में उन्होंने 1 विकेट लिया।
55
मोहम्मद शमी- मोहम्मद शमी ने द अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos