रोहित ने छक्का मार कर जड़ा विदेशी मैदान में पहला शतक, जानिए क्या-क्या बने रिकॉर्ड

Published : Sep 04, 2021, 08:31 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। ये टेस्ट क्रिकेट में उनका 8वां शतक है। टेस्ट मैंच में रोहित ने पहली बार विदेशी सरजमीं पर शतक लगाया। रोहित जब 94 रन में खेल रहे थे तब उन्होंने सिक्स लगाकर अपना शतक पूरा किया। आइए जानते हैं रोहित ने अपनी इस पारी में कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए।   

PREV
16
रोहित ने छक्का मार कर जड़ा विदेशी मैदान में पहला शतक, जानिए क्या-क्या बने रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने टेस्ट में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं।  इसके साथ ही बतौर ओपनर उन्होंने 11 हजार रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर के बाद उन्होंने सबसे तेज 246 पारियों में अपने 11 हजार रन पूरे किए। 

26

रोहित ने पहली बार एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा गेंद खेलना का रिकॉर्ड भी बनाया। इसके साथ ही ऐसा पहली बार हुआ है कि रोहित ने विदेश में खेलते हुए किसी एक टेस्ट सीरीज के दौरान 300 से ज्यादा रन बनाए हों।
 

36

रोहित शर्मा ने मोईन अली की गेंद पर सिक्स लगाकर विदेशी धरती पर अपना पहला शतक पूरा किया। इससे पहले 7 शतक उन्होंने भारत में ही लगाए थे। 

46

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीसरी बार पचास से ज्यादा रनों की पारी खेली है। ऐसा करने वाले वो भारत के चौथे ओपनर हैं।  रोहित शर्मा ने सभी को फॉर्मेट को मिलाकर 18वीं बार इंग्लैंड में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। जबकि सचिन ने 19 बार ऐसा किया है। 

56

साल 2020 से रोहित शर्मा विदेशी धरती पर चार अर्धशतक लगा चुके हैं। मैच में रोहित का साथ चेतेश्वर पुजारा ने भी अच्छी तरह से निभाया। वहीं, लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट की साझेदारी से भारतीय टीम की स्थिति मजबूत है। 

66

रोहित ने 145 गेंदों में 50 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर की सबसे स्लो फिफ्टी है। इससे पहले रोहित ने जनवरी 2015 सिडनी टेस्ट में 132 गेंदों पर फिफ्टी बनाई थी।  

Recommended Stories