गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधा ये भारतीय खिलाड़ी, पेशे से वकील मंगेतर के साथ लिए सात फेरे

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने अपनी मंगेतर रिनी के साथ मंगलवार को शादी कर ली। बेहद ही सादगीपूर्ण तरीके से शादी समारोह गुजारत के आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट में हुए।  शादी को लेकर उनादकट और रिनी (rini) दोनों ने ही सोशल मीडिया में जानकारी शेयर नहीं की थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही बुलाया गया था। बता दें कि उनादकट और रिनी ने पिछले साल मार्च में ही सगाई की थी। आइए आपको भी दिखाते हैं जयदेव के दिल पर राज करने वाली वकील साहिबा से....

Asianet News Hindi | Published : Feb 3, 2021 2:37 AM IST

18
गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधा ये भारतीय खिलाड़ी, पेशे से वकील मंगेतर के साथ लिए सात फेरे

2010 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाले जयदेव उनादकट 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने पेशे से वकील रिनी कांतारिया के साथ 7 फेरे लिए हैं। उनकी वाइफ गुजरात हाईकोर्ट में वकील हैं।

28

दोनों ने अपनी शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा है। सोशल मीडिया पर भी किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की गई थी। हालांकि उनकी हल्दी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

38

कोरोना के कारण कुछ ही मेहमानों को शादी में आमंत्रित किया गया था।  हालांकि सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ ही बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने भी शादी में भाग लिया और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया।

48

दोनों की हल्दी और संगीत सेरेमनी भी आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट में ही हुई। जहां दोनों के परिवार वाले पिछले 2 दिन से मौजूद हैं।

58

हालांकि जयदेव शादी से पहले अपनी मंगेतर के साथ कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते थे। 

68

बता दें कि जयदेव और रिनी ने पिछले साल ही 15 मार्च को सगाई की थी। सगाई से 2 दिन पहले ही उनादकट ने रणजी में सौराष्ट्र की टीम को चैंपियन बनाया था। 

78

जयदेव उनादकट भले ही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ज्यादा समय तक नहीं खेल पाए हों लेकिन वह आईपीएल के स्टार खिलाड़ी हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं। 80 पारियों में उन्होंने 2420 रन बनाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 81 रहा था। 

88

इसके साथ ही वह उनके क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में अपने एकलौते टेस्ट मैच में 101 रन बनाए थे। वहीं 7 वनडे मैच में 209 और 10टी20 मैच में 301 रन बनाए हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos