पुलिस कमिश्नर का दामाद है ये भारतीय क्रिकेटर, IPL में चमकने के बाद खूबसूरत मंगेतर से रचा ली थी शादी

स्पोर्ट्स डेस्क। मयंक अग्रवाल भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और उभरते हुए सितारे हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडिया टीम में जगह बनाने वाले इस क्रिकेटर ने आशिता सूद से शादी की थी, जो कि पुलिस कमिश्नर की बेटी हैं।  बता दें कि ऐसा बहुत कम ही बार हुआ है जब किसी क्रिकेटर की शादी किसी अधिकारी के परिवार से हुई हो। आज हम आपको इस खूबसूरत जोड़ी के बारे में बता रहे हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2020 12:47 PM IST / Updated: Aug 18 2020, 06:27 PM IST

17
पुलिस कमिश्नर का दामाद है ये भारतीय क्रिकेटर, IPL में चमकने के बाद खूबसूरत मंगेतर से रचा ली थी शादी


आशिता सूद बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की है। उनकी हॉबी की बात करें तो उन्हें ट्रेवलिंग करना, टेनिस देखना और खाना बनाना पसंद है।
 

27

आशिता सूद दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक फिगर वाली है। उनके पिता परवीन सूद बेंगलुरु में पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। 
 

37

क्रिकेट के मैदान में अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने वाले मयंक अग्रवाल रोमांस के मामले में भी किसी से कम नहीं है। जनवरी 2018 में उन्होंने आशिता सूद को टेम्स नदी के किनारे बने हवाई झूला 'लंदन आई' में प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने शादी की थी।

47

बता दें कि टेम्स नदी के किनारे बने हवाई झूला 'लंदन आई' की उंचाई करीब 135 मीटर है। जिसकी तस्वीर आशिता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। 
 

57

मयंक अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लव स्टोरी कोई नई नहीं है। वह लंबे समय से आशिता को जानते थे। 

67


मयंक अग्रवाल ने कहा था कि आशित सूद बहुत सिंपल हैं। उनकी यही अदा मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं। 

77

मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा जड़ा था। उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के की मदद से 215 रनों की पारी खेली थी।

 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos