किसी क्रिकेटर से धोनी की लड़ाई की ये कोई पहली खबर नहीं हैं। इससे पहले भी कप्तानी को लेकर एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच में विवाद हुआ था। दोनों के बीच तल्ख़ी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि सहवाग ने टीम छोड़कर संन्यास लेने का फैसला तक कर लिया था। आज भी वीरू और धोनी कई इंवेट में मिलते हैं, लेकिन पहले जैसी बात दोनों के रिश्ते में नहीं रही।