मम्मी-पापा की तरह ही पहलवान हैं बबीता फोगाट का बेटा, देखें उसकी 10 लेटेस्ट फोटोज

Published : Apr 21, 2021, 12:04 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फोगाट इन दिनों पहलवानी से दूर अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। उनका बेटा युवराज अब 4 महीने का हो गया है। जिसकी तस्वीरें बबीता अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि, बबीता फोगट (Babita Phogat) और विवेक सुहाग (Vivek Suhag) के बेटे का जन्म 11 दिसंबर, 2020 को हुआ था। आइए आपको दिखाते है छोटू पहलवान युवराज की कुछ क्यूट फोटोज...

PREV
110
मम्मी-पापा की तरह ही पहलवान हैं बबीता फोगाट का बेटा, देखें उसकी 10 लेटेस्ट फोटोज

भारत की फीमेल रेसलर बबीता फोगाट ने मंगलवार को अपने बेटे युवराज की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है, जिसमें उनका बेटा बैठा हुआ नजर आ रहा हैं। 
 

210

युवराज की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो को शेयर कर बबीता ने लिखा कि 'मेरा छोटा बेटा मुझे मुस्कुराने के लिए काफी हैं।'

310

बता दें कि बबीता फोगाट और विवेक सुहाग का बेटा 4 महीने का है। लेकिन वह अभी से ही काफी नॉटी हैं। उसकी क्यूट सी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है।

410

हाल ही में बबीता फोगाट ने लंबे ब्रेक के बाद अपने राजनैतिक करियर में वापसी की है। काम पर लौटने के बाद बबीता ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनका बच्चा भी साथ में नजर आ रहा है। बबीता अपने बेटे को गोद में लेकर काम कर रही हैं।

510

सुहाग फैमिली की ये फोटो बेहद प्यारी है। जिसमें विवेक अपनी बीवी के कंधे पर हाथ रखे हैं और बबीता अपने बेटे को गोद में ली हुई है।

610

बता दें कि, 11 दिसंबर 2020 को बबीता फोगाट ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने युवराज रखा है। मां बनने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे की तस्वीर शेयर कर सभी को जानकारी दी थी।

710

बबीता के साथ ही विवेक सुहाग भी अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

810

बबीता फोगाट ने विवेक सुहाग के साथ 1 दिसंबर 2019 को अपने गांव बलाली में शादी की थी। दोनों की शादी में महज 21 बाराती शामिल हुए थे, जिस वजह से इनकी शादी की चर्चा पूरे देश में हुई थी।

910

बबीता और विवेक ने अपनी शादी में सात की बजाय आठ फेरे लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। कपल ने आठवां फेरा 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' को समर्पित किया था। जिस वजह से तमाम लोगों ने बबीता और विवेक की तारीफे की थी। 
 

1010

बबीता फोगाट ने देश के लिए कई मेडल जीते हैं। 2010 के कॉमन वेल्थ गेम्स में बबीता ने सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2014 के कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2012 में वर्ल्ड रेसलिंग में ब्रोंज मेडल हासिल किया। बबीता फोगाट ने 2019 में भाजपा के टिकट से दादरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें वे हार गई थीं।

Recommended Stories