क्या IPL से पहले ही संन्यासी बन गए MS Dhoni, सिर मुंडवा कर इस तरह प्रवचन देते आए नजर

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन में अपनी हार के बाद धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान पर आने वाली है। लेकिन ये क्या आईपीएल से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सिर मुंडवा कर संन्यासी बने नजर आ रहे हैं। उनके इस अवतार को देख फैंस को झटका लग गया कि, कहीं धोनी ने आईपीएल से भी तो संन्यास नहीं ले लिया है। हालांकि धोनी ने आईपीएल से रिटारमेंट नहीं लिया है, बल्कि आईपीएल के प्रोमो के लिए ही इस तरह का लुक अपनाया है, जिसमें वह बौद्ध भिक्षु बने बच्चों को आईपीएल का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं, धोनी का नया अवतार और लोग इस पर किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं..

Asianet News Hindi | Published : Mar 15, 2021 5:22 AM IST

18
क्या IPL से पहले ही संन्यासी बन गए MS Dhoni, सिर मुंडवा कर इस तरह प्रवचन देते आए नजर

ये तस्वीर आपको हैरानी में डाल सकती है। इस तस्वीर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सीएसके की बागडोर संभालने वाले एमएस धोनी बौद्ध भिक्षु जैसे दिख रहे हैं। ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि क्या आईपीएल 2021 से पहले धोनी ने सांसारिक मोह माया से संन्यास ले लिया है? 

28

हालांकि एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) संन्यास नहीं, बल्कि आने वाले सीजन के लिए ये लुक अपनाया है। जी हां, बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहन और सिर मुंडवा कर धोनी आईपीएल का प्रोमो शूट कर रहे हैं।

38

स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर धोनी का ये प्रोमो लॉन्च किया गया है, जिसमें वह संन्यासी अवतार में बच्चों को लालच का पाठ पढ़ाते नजर आ रहे हैं और हिटमैन रोहित शर्मा की कहानी सुना रहे हैं।

48

वीडियो में धोनी कहते हैं कि एक बार शेर के मुंह में खून लग गया। 5 बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा, तो क्या लालच बुरी बला है? फिर धोनी कहते हैं नहीं बालक VIVO IPL में इंडिया का नया मंत्र है कि, अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है, लालच COOL है। 

58

धोनी की ये तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि 'क्रिकेट को छोड़ हिमालय की ओर प्रस्थान', तो कोई कह रहा है कि 'ऐसा नहीं हो सकता है।'

68

खेर ये बात तो साफ हो गई है, कि धोनी ना ही संन्यासी बने हैं और ना ही आईपीएल से रिटायरमेंट लिया है। ये सब उन्होंने आईपीएल के लिए एक एड शूट के लिए किया है। 

78

बता दें कि आईपीएल2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है, उससे पहले ही सीएसके की टीम ने चैन्नई में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। धोनी के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भी नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सीएसके के सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की गई थी। सीएसके का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। 

88

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्क्वाड में एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम कर्रन, जॉश हेजलवुड, आर साई किशोर, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और हरि निशांत शामिल हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos