लाखों के किराये वाले रूम में रहते हैं IPLस्टार्स, कमरे के अंदर ही है जिम से लेकर स्वीमिंग पूल तक

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर वाला है। जिसके लिए यूएई में लगभग सभी टीमों के खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने के बाद हर खिलाड़ी को 6 दिन का कठिन क्वारंटीन पीरियड पूरा करना है। इस दौरान खिलाड़ी अपने कमरे से बाहर नहीं निकल सकते हैं। उनकी जरुरत की हर चीज उनके रूम में ही मौजूद हैं। क्रिकेटरों के ठहरने, खाने-पीने का इंतजाम यूएई के अलग-अलग आलीशान होटलों में किया गया। कोरोना काल के चलते हर टीम अलग-अलग होटल में ठहराई गई है। तो आइए आज आपको बताते हैं आईपीएल की कौन-सी टीम किस होटल में रुकी है...

Asianet News Hindi | Published : Sep 16, 2021 3:06 AM IST

18
लाखों के किराये वाले रूम में रहते हैं IPLस्टार्स, कमरे के अंदर ही है जिम से लेकर स्वीमिंग पूल तक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दुबई में वाल्डोर्फ एस्टोरिया में रूकी है, यह दुबई के सबसे महंगे होटलों में से एक है। इसका एक दिन के एक रूम का किराया 1 लाख 60 हजार रुपए है।

28

मुंबई इंडियंस अबू धाबी के सेंट रेजिस सादियात आईलैंड रिसॉर्ट में ठहरी है, जो सबसे महंगे रिसॉर्ट में से एक है। इस रिसॉर्ट में विला का किराया 1 लाख से शुरू है और 2.5 लाख तक के रूम यहां हैं। सेंट रेजिस सादियत आईलैंड रिसॉर्ट मैरियट ग्रुप का होटल है। मुंबई इंडियंस और मैरियट ग्रुप पिछले तीन साल से हॉस्पिटैलिटी पार्टनर हैं। पिछले साल भी टीम यही ठहरी थी।

38

दिल्ली कैपिटल्स दुबई के होटल सोफिटेल मे ठहरी है। सोफिटेल दुबई को द पाम भी कहा जाता है। इस होटल का एक दिन का एक रूम का किराया 55 हजार से 1 लाख के बीच में है।

48

राजस्थान रॉयल्स की टीम दुबई के जेए जेबेल अली बीच होटल एंड रिजॉर्ट में रुकी है। जिसका 1 दिन का किराया 50 हजार रुपये तक है।

58

एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स दुबई में पाम जुमेराह होटल में ठहरी है। शानदार व्यू के साथ इस होटल में सारी सुविधाएं हैं। इस होटल का एक दिन का किराया 1 लाख से 1.25 लाख के बीच है।

68

शाहरुख खान के पार्टनरशिप वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स अबू धाबी के द रिट्ज-कार्लटन में ठहरी रहे है, जिसे ग्रैंड कैनाल भी कहा जाता है। बात दें कि इस होटल का पर्सनल-सी (समुद्र) होने के अलावा 57 एकड़ के हरा-भरा बगीचा है। इस रिसॉर्ट के एक रूम का किराया 1 लाख से सवा लाख प्रति दिन है।

78

सनराइजर्स हैदराबाद, दुबई में हयात रीजेंसी दुबई क्रीक हाइट्स होटल में ठहरी है। ऑरेंज आर्मी अगले 1 महीने तक लक्जरी स्टे करेगी। इस होटल का किराया 50 हजार से 1 लाख के बीच में है।
 

88

पंजाब किंग्स की टीम दुबई के क्राउन प्लाजा दुबई फेस्टिवल सिटी में ठहरी हुई है। इस होटल का एक दिन का एक रूम का किराया 55 हजार से 1 लाख के बीच में है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos