मुंबई इंडियंस अबू धाबी के सेंट रेजिस सादियात आईलैंड रिसॉर्ट में ठहरी है, जो सबसे महंगे रिसॉर्ट में से एक है। इस रिसॉर्ट में विला का किराया 1 लाख से शुरू है और 2.5 लाख तक के रूम यहां हैं। सेंट रेजिस सादियत आईलैंड रिसॉर्ट मैरियट ग्रुप का होटल है। मुंबई इंडियंस और मैरियट ग्रुप पिछले तीन साल से हॉस्पिटैलिटी पार्टनर हैं। पिछले साल भी टीम यही ठहरी थी।